
8. ऐश्वर्या राय: वर्ष 2008 में आई फिल्म 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या जोधा के किरदार में और ऋतिक रोशन अकबर के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में राजस्थान की रॉयल राजकुमारी जोधा की शादी मुगल सम्राट अकबर से हो जाती है। फिल्म में ऐश्वर्या दुल्हन के अवतार में काफी भव्य नजर आ रहीं थी। उन्होंने राजस्थानी परंपरागत भारी जरदोजी, कुंदन और स्टोन्स की कढाही वाला लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने मांग टिका, गले का हार, बाजूबंद, नथ, और भारी झुमके भी पहने थे। लेकिन जहां एक तरफ उनका लहंगा और ज्वैलरी काफी भारी थी वहीं दूसरी तरफ उनका मेकअप और हेयर स्टाइल बहुत सादा नजर आया। इस राजस्थानी दुल्हन के अवतार में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। वर्ष 2002 में आई फिल्म 'देवदास' में भी ऐश दुल्हन बनी थीं। इसमें वह एक संकोची बंगाली दुल्हन दिख रहीं थी। उन्होंने मैरून रंग की साड़ी पहनी थी और माथे पर बंगाली परंपरागत बिंदी भी लगाई हुई थी।