1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी कलाकार मोहन भंडारी नही रहे

टीवी कलाकार मोहन भंडारी नही रहे

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2015 02:53 pm IST,  Updated : Sep 25, 2015 03:00 pm IST

मुंबईः दिग्गज टेलीविजन कलाकार मोहन भंडारी का निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। मोहन भंडारी का गुरुवार शाम निधन हो गया। उन्हें कुछ साल पहले मस्तिष्काघात हुआ था, जिसके

टीवी कलाकार मोहन...- India TV Hindi
टीवी कलाकार मोहन भंडारी नही रहे

मुंबईः दिग्गज टेलीविजन कलाकार मोहन भंडारी का निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। मोहन भंडारी का गुरुवार शाम निधन हो गया। उन्हें कुछ साल पहले मस्तिष्काघात हुआ था, जिसके बाद से वह लगातार बीमार रह रहे थे। वह 'खानदान', 'परंपरा', 'कर्ज', 'जीवन-मृत्यु', 'पतझड़', 'गुमराह' और 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' जैसे दूरदर्शन पर प्रसारित कई धारावाहिकों में काम कर चुके थे।

दिग्गज कलाकार को आमिर खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मंगल पांडे-द राइजिंग' में भी देखा गया था। मोहन के बेटे ध्रुव भंडारी भी अभिनेता हैं और उन्हें अभी टीवी धारावाहिक 'तेरे शहर में' में एक प्रमुख किरदार में देखा जा रहा है। ध्रुव ने कुछ ही महीनों पहले मीडिया को अपने पिता की बीमारी के बारे में जानकारी दी थी।

मोहन ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे थे। वह 80 के दशक में सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक थे, लेकिन इसके बाद साल 1994 तक वह टीवी पर नजर नहीं आए। इसके बाद उन्होंने 'सात फेरे' से वापसी की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के पिता की भूमिका निभाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन