1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की ‘धड़कन’ से अपनी फिल्म की तुलना किए जाने पर बोले उपेन पटेल

अक्षय कुमार की ‘धड़कन’ से अपनी फिल्म की तुलना किए जाने पर बोले उपेन पटेल

 Published : Jun 01, 2017 05:48 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 05:48 pm IST

उपेन पटेल लंबे वक्त के एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन अब उनकी इस फिल्म की तुलना वर्ष 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'धड़कन'

upen- India TV Hindi
upen

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता उपेन पटेल लंबे वक्त के एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन अब उनकी इस फिल्म की तुलना वर्ष 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'धड़कन' से की जा रही है। वहीं दूसरी इसे लेकर अभिनेता का कहना है कि यह खूबसूरत संगीत के साथ नए विषय पर आधारित फिल्म है।

'धड़कन' त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित थी। इस फिल् में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा जैसे सितारे मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आए थे। सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित नई रोमांटिक संगीतमयी फिल्म के बारे में उपेन का कहना है कि, "जब मैंने फिल्म की पटकथा पढ़ी तो मुझे पता था कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना है। मैं व्यावसायिक फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं और इसमें संगीत से लेकर ड्रामा, एक्शन और भावनाओं के साथ सब कुछ है।"

उन्होंने कहा, "अफवाह है कि यह फिल्म 'धड़कन' से प्रेरित है। मेरे लिए और नई पीढ़ी के लिए यह सुंदर संगीत के साथ एक ताजा विषय पर आधारित है।" यह फिल्म इसी महीने 30 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जब बिग बी ने कैटरीना और गुलशन ग्रोवर को किस करते पकड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन