1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने गोविंदा पर क्या इल्जाम लगाया

वरुण धवन ने गोविंदा पर क्या इल्जाम लगाया

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2015 05:14 pm IST,  Updated : Apr 23, 2015 05:29 pm IST

मुंबई: फिल्म निर्देशक डेविड धवन के लाडले वरुण धवन हाल में आगामी फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रचार के लिए रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' के सेट पर पहुंचे। उनका कहना है कि सुपरस्टार

वरुण ने गोविंदा को किस...- India TV Hindi
वरुण ने गोविंदा को किस बात के लिये दोषी ठहराया

मुंबई: फिल्म निर्देशक डेविड धवन के लाडले वरुण धवन हाल में आगामी फिल्म 'एबीसीडी 2' के प्रचार के लिए रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' के सेट पर पहुंचे। उनका कहना है कि सुपरस्टार गोविंदा ने उनके डैड को बिगाड़ दिया है। वरुण एवं फिल्म की उनकी जोड़ीदार श्रद्धा कपूर शो के सेट पर इसके जज एवं अभिनेता गोविंदा से मिले।

शो के दौरान वरुण ने 'मैं तेरा हीरो' फिल्म की शूटिंग के दौरान घटी एक घटना शेयर की। फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन कर रहे थे। वरुण ने बताया कि गोविंदा के साथ काम करने के बाद पिता उनके काम से संतुष्ट नहीं हुए और 'मैं तेरा हीरो' के अधिकांश शॉट के बाद वह कहते कि 'गोविंदा इस तरह नहीं करता।'

वरुण ने कहा, "गोविंदा सर ने मेरे डैड को बिगाड़ दिया है। एक अभिनेता के रूप में उन्होंने मानक इतने ऊंचे बना दिए हैं कि उस स्तर पर पहुंचना बहुत कठिन है। उनके साथ अनगिनत अतिसफल फिल्मों में काम करने के बाद मेरे डैड उसी जुनून एवं निपुणता की उम्मीद करते हैं, जो गोविंदा जी अपनी अदाकारी एवं डांस में लाते हैं।"

'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' की यह कड़ी शनिवार को जी टीवी पर प्रसारित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन