1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कमांडो 2’ के फ्लॉप होने के बावजूद, शुरू हुई ‘कमांडो 3’ की तैयारी

‘कमांडो 2’ के फ्लॉप होने के बावजूद, शुरू हुई ‘कमांडो 3’ की तैयारी

 Published : May 20, 2017 12:48 pm IST,  Updated : May 20, 2017 12:48 pm IST

अभिनेता विद्युत जामवाल ने बताया कि 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म शानदार एक्शन से भरपूर है और उन्होंने पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

vidyut commando- India TV Hindi
vidyut commando Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता विद्युत जामवाल ने बताया कि 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म शानदार एक्शन से भरपूर है और उन्होंने पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभिनेता ने कहा कि फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है।

विद्युत ने कहा, "आप निश्चित रूप से कुछ शानदार एक्शन की उम्मीद कर सकते हैं। वे अभी पटकथा (तीसरा भाग) लिख रहे हैं। मेरे पास पटकथा या अन्य चीज के लिए ज्यादा आइडिया नहीं है, लेकिन मैं कोरियोग्राफी पर काम कर रहा हूं।"

'कमांडो' श्रृंखला वर्ष 2011 में 'कमांडो : ए वन मैन आर्मी' के साथ शुरू हुई जबकि इस श्रंखला की दूसरी फिल्म 'कमांडो 2 : द ब्लैक मनी ट्रेल' है।

इसके तीसरे सीक्वल की तैयारी के बारे में विद्युत ने कहा, "जब हमने 'कमांडो 2' पर काम शुरू किया तो मारधाड़ वाले दृश्य बनाने की बड़ी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर थी, इसलिए हमने इसे यकीनन बड़ा करने की कोशिश की है। "

फिल्म के तीसरे भाग में मारधाड़ वाले दृश्यों की कोरियोग्राफी के अलावा, विद्युत 'यारा' और मिलन लुथरिया एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बादशाहो' में भी नजर आएंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन