1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनहरे पर्दे के ‘हैंडसम मैन’ विनोद खन्ना सबकी आंखे नम कर दुनिया से हुए अलविदा

सुनहरे पर्दे के ‘हैंडसम मैन’ विनोद खन्ना सबकी आंखे नम कर दुनिया से हुए अलविदा

 Published : Apr 27, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 05:56 pm IST

विनोद खन्ना अब हम सबकी आंखों को नम कर दुनिया से छोड़ गए हैं। शायद ही ऐसा कोई हो, जो उन्हें न जानता हो। वह सभी के दिलों पर राज कर चुके हैं। अपने अलग अंदाज और दबंग आवाज के लिए पहचाने जाने वाले...

vinod khanna
vinod khanna

विनोद खन्ना वर्ष 1998 में पहली बार गुरदासपुर से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1999 और 2004 के आम चुनावों में भी वह इस सीट से निर्वाचित हुए। लेकिन 2009 में वह कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह बाजवा से हार गए। हालांकि, वर्ष 2014 में वह एक बार फिर इस सीट से जीत गए। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री और फिर विदेश राज्यमंत्री बनाया गया। उन पर हालांकि अपने संसदीय क्षेत्र से लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप लगा, लेकिन वह अपने क्षेत्र में लगातार लोकप्रिय रहे।

उन्होंने अपने करियर में 141 फिल्मों में काम किया है। उन्हें 'अमर अकबर एंथनी', 'हेरा फेरी', 'चांदनी', 'द बर्निग ट्रेन', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'परवरिश', 'नहले पे दहला', 'दयावान' और 'कुर्बानी' जैसी फिल्मों को खूब सराहा गया था। विनोद खन्ना 4 बार पंजाब के गुरुदास पुर से सांसद रहे हैं। 70 वर्षीय विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वह बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि खन्ना ने पूर्वाह्न् 11.20 अंतिम सांस ली। उन्हें 'ब्लैडर कार्सनोम' (मूत्राशय कैंसर) था और यह जानलेवा रोग अंतिम अवस्था में पहुंच गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन