1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनहरे पर्दे के ‘हैंडसम मैन’ विनोद खन्ना सबकी आंखे नम कर दुनिया से हुए अलविदा

सुनहरे पर्दे के ‘हैंडसम मैन’ विनोद खन्ना सबकी आंखे नम कर दुनिया से हुए अलविदा

 Published : Apr 27, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 05:56 pm IST

विनोद खन्ना अब हम सबकी आंखों को नम कर दुनिया से छोड़ गए हैं। शायद ही ऐसा कोई हो, जो उन्हें न जानता हो। वह सभी के दिलों पर राज कर चुके हैं। अपने अलग अंदाज और दबंग आवाज के लिए पहचाने जाने वाले...

vinod khanna
vinod khanna

विनोद खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे। वह इस सीट से चौथी बार सांसद थे। वर्ष 1969 में छोटी भूमिकाओं से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने इसके बाद कई सफल फिल्में दीं। बॉलीवुड में उन्होंने 'मेरे अपने', 'इंसाफ', 'परवरिश', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'कुर्बानी', 'दयावान', 'मेरा गांव मेरा देश', 'चांदनी, द बर्निग ट्रेन' तथा 'अमर, अकबर, एंथनी' जैसी फिल्मों में काम किया था। उनका निधन बॉलीवुड के एक सुनहरे युग का अंत है, वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित तमाम केंद्रीय मंत्री, नेताओं और फिल्म-जगत के सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अब वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत यादें हमें हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन