1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीर दास करने जा रहे हैं पाकिस्तान में लाइव शो?

वीर दास करने जा रहे हैं पाकिस्तान में लाइव शो?

 Published : May 16, 2017 03:30 pm IST,  Updated : May 16, 2017 03:30 pm IST

वीर दास इन दिनों अपने विश्व दौरे को लेकर काफी हैं। हाल ही में खबर आई है कि इसके तहत वह पाकिस्तान में भी जा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि वह वहां एक शो भी कर सकते हैं। वीर दास 2018 तक 26 देशों की यात्रा करने जा रहे हैं

vir das- India TV Hindi
vir das

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास इन दिनों अपने विश्व दौरे को लेकर काफी हैं। हाल ही में खबर आई है कि इसके तहत वह पाकिस्तान में भी जा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि वह वहां एक शो भी कर सकते हैं। वीर दास 2018 तक 26 देशों की यात्रा करने जा रहे हैं और इसी के साथ उनके फ्रैंस की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वह अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में अतिरिक्त शो करने जा रहे हैं क्योंकि पहले से निर्धारित शो की सभी टिकटें बिक चुकी हैं।

पाकिस्तान के सैकड़ों लोगों ने वीर दास को एक विशेष शो प्रस्तुत करने के लिए पत्र लिखा है। इसके बाद बढ़ते अनुरोधों के कारण वीर दास की टीम अब इस पर काम कर रही है कि पाकिस्तान में शो करने के लिए किस तरह से रास्ता निकाला जाए। बीच इंडरव्यू में 'बेवॉच' स्टार ने प्रियंका के साथ किया कुछ ऐसा, कि हो गईं शर्म से लाल

अपने बयान में वीर ने कहा, "मेरा नेटफिक्स स्पेशल 'एब्रॉड अंडरस्टैंडिंग' थोड़ा हमारे (भारत और पाकिस्तान) बारे में भी बात करता है और यह हमारे मतभेदों को अलग करने और एक-दूसरे के प्रति दोस्ती के बारे में है। मुझे लगता है कि एक लाइव शो इसकी एक अद्भुत अभिव्यक्ति होगी। मुझे आशा है कि ऐसा होगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन