नई दिल्ली: विराट कोहली और उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा की प्रेम गाथा से तो हर कोई वाकिफ़ है लेकिन अनुष्का के लिए विराट की दीवानगी इस हद तक भी होगी इसका किसी को अंदाज़ा भी नहीं होगा। विराट ने एक इंटर्व्यू में कहा कि वो अनुष्का के लिए अपनी जान भी दे सकते है।
उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो जिससे प्यार करते है, जरूरत पड़ने पर उसके लिए जान तक दे देंगे। दरअसल, विराट कोहली के ये शब्द अनुष्का शर्मा के लिए ही थे।
विराट कोहली से अनुष्का और उनके रिश्ते के बारे में पूछने जाने पर उन्होंने कहा कि वो और अनुष्का अपने रिश्ते को लेकर काफी सजग हैं। कुछ लोग इस रिश्ते को किसी फैंटेसी कहानी की तरह सोचते हैं, लेकिन वे सच्चाई से काफी दूर हैं।
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद अनुष्का के प्रति लोंगो के कठोर व्यवहार की विराट ने अवहेलना की और उसे गलत ठहराते हुए बताया कि अनुष्का को दोष देना गलत है। लोगों के असंवेदनशील रवैये को उन्होंने गलत ठहराया।
विराट और अनुष्का एक दूसरे की केयर और रिस्पेक्ट करते हैं। हालांकि शादी के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहाकि यह निजी सवाल है और कुछ चीजें प्राइवेट ही रहनी चाहिए।
अनुष्का से रिश्ते के बीच क्रिकेट के आड़े आने के सवाल पर विराट ने कहा कि हमारा प्यार एक सामान्य रिश्ता है। उन्होंने फैसला किया है कि वो जो चाहेंगे वहीं करेंगे। इस रिश्ते में किसी का दखल उन्हें पसंद नहीं है न ही किसी दूसरे की राय कोई मायने रखती।