1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के मुताबिक यह ऋतिक रोशन की बेस्ट परफॉर्मेंस होगी

'वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के मुताबिक यह ऋतिक रोशन की बेस्ट परफॉर्मेंस होगी

 Published : Sep 26, 2019 10:14 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 10:14 pm IST

'वॉर' फिल्म में ऋतिक को पुर्तगाल के शहर पोटरे में एक पुल से 300 फीट नीचे छलांग लगाते हुए देखा जाएगा।

'वॉर' के निर्देशक मानते...- India TV Hindi
'वॉर' के निर्देशक मानते हैं ये ऋतिक रोशन की बेस्ट परफॉर्मेंस है

मुंबई: फिल्म 'वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म में दर्शकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए असाधारण जोखिम उठाया है। आनंद ने कहा, "बात जब एक्शन की आती है तो भारत में ऋतिक से बेहतर एक्शन सुपरस्टार कोई नहीं है। अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने और देश में एक्शन फिल्मों को और आगे ले जाने की अपनी कमिटमेंट की वजह से ही वह सबसे चहेते एक्शन सुपरस्टार हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "'वॉर' में ऋतिक ने अपना बेहतरीन प्र्दशन किया है और दर्शकों को ऐसा शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा उन्होंने असाधारण जोखिम उठाया है।"

फिल्म में ऋतिक को पुर्तगाल के शहर पोटरे में एक पुल से 300 फीट नीचे छलांग लगाते हुए देखा जाएगा। निर्देशक ने ऋतिक की कड़ी मेहनत की तारीफ की है। यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।

इनपुट-एजेंसी

इसे भी पढ़ें-

'हाउसफुल 4' का ट्रेलर एक साथ चार देशों में किया जाएगा रिलीज!

हिना खान से लेकर रिमी सेन और श्रीसंत तक, 'बिग बॉस' के लिए इन सेलेब्रिटीज को मिला खूब सारा पैसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26th September: नायरा-कार्तिक और कायरव का क्वालिटी टाइम

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन