1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये जवानी..' के 2 साल पूरे, यादों में खोए करन, दीपिका

'ये जवानी..' के 2 साल पूरे, यादों में खोए करन, दीपिका

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2015 03:35 pm IST,  Updated : May 31, 2015 03:35 pm IST

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'ये जवानी है दीवानी' ने रविवार को रिलीज के दो साल पूरे कर लिए। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'ये जवानी है दीवानी'

'ये जवानी..' के 2 साल पूरे,...- India TV Hindi
'ये जवानी..' के 2 साल पूरे, यादों में खोए करन, दीपिका

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'ये जवानी है दीवानी' ने रविवार को रिलीज के दो साल पूरे कर लिए। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी और साल की जबर्दस्ट हिट फिल्मों में से एक थी।

करण ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "दीपिका पादुकोण, रणबीर, आयान, अपूर्व मेहता, आदित्य, कल्कि, धर्मा मूवीज.. 'ये जवानी है दीवानी' के दो साल पूरे हो गए।"

फिल्म में दीपिका और रणबीर कपूर के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोच्लिन, एवलिन शर्मा और स्वर्गीय फारूख शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

फिल्म के दो साल पूरे होने के मौके पर दीपिका यादों में खो गईं।

उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा किया।

फिल्म में नैना के किरदार में दीपिका और बनी के किरदार में रणबीर ने हजारों को दिल जीत लिया था।

दीपिका और रणबीर ने 'बचना ऐ हसीनों' में भी साथ काम किया था। अब दोनों 'तमाशा' में फिर से साथ नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन