1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से करने जा रही हैं शादी! जानिए कब बजेगी शहनाई

मलाइका अरोड़ा 12 साल छोटे अर्जुन कपूर से करने जा रही हैं शादी! जानिए कब बजेगी शहनाई

 Published : May 18, 2022 07:45 pm IST,  Updated : May 18, 2022 07:51 pm IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी करने वाले हैं, ये शादी भी रणबीर-आलिया की शादी की तरह निजी समारोह होगी।

Malaika Arora, Arjun Kapoor - India TV Hindi
Malaika Arora, Arjun Kapoor  Image Source : INSTAGRAM/ ARJUN KAPOOR

मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी कर सकते हैं। 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन आर मलाइका इसी साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मलाइका और अर्जुन ने कुछ साल पहले 2019 में इसे इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था और दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोस्ट करते रहते हैं। पिछले काफी समय से दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक दोनों इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। इन दोनों की शादी भी आलिया-रणबीर की तरह निजी समारोह में होगी।

अर्जुन कपूर ने शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "प्यार है कि कैसे हर कोई मेरे जीवन के बारे में मुझसे ज्यादा जानता है।"

Arjun Kapoor 's Instagram story
Image Source : ARJUN KAPOOR 'S INSTAGRAM STORYArjun Kapoor 's Instagram story

इसी साल शादी करेंगे अर्जुन और मलाइका

IndiaToday.in में सूत्रों के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, "अर्जुन और मलाइका ने पहले भी शादी पर चर्चा की है। वास्तव में, चर्चा थी कि वे 2021 में किसी समय एक निजी समारोह में रिंग एक्सचेंज करेंगे। लेकिन महामारी के कारण ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने और इंतजार करने का फैसला किया। अब वो शादी कर सकते हैं हालांकि अभी तक डेट कन्फर्म नहीं है लेकिन उनके लिए अगला बड़ा कदम निश्चित रूप से एक शादी होगा। "

मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका 48 साल की हैं और अर्जुन फिलहाल 36 साल के हैं।

ये भी पढ़ें - 

Cannes Film Festival 2022: एआर रहमान और कमल हासन की तस्वीर आई सामने

बंद हुआ 'द कपिल शर्मा शो', ये कॉमेडी शो करेगा रिप्लेस, अर्चना पूरन सिंह इसमें भी होंगी 

Katrina Kaif ने पति विक्की कौशल के बर्थडे पर जो ड्रेस पहनी, उसकी कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Anupama में एंट्री लेंगे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान? अनेरी वजानी ने छोड़ा शो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट होगा बंद, लेने वाली है वो बड़ा फैसला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, ये मशहूर चेहरा छोड़ देगा शो?

Cannes 2022: दीपिका पादुकोण ने पहनी सब्यासाची की साड़ी, माधवन के लुक ने जीता दिल, पीएम मोदी ने कान्स के लिए देश को सराहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन