1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'शैडो ऑफ ओथेलो' की शूटिंग हुई पूरी

'शैडो ऑफ ओथेलो' की शूटिंग हुई पूरी

 Published : Jun 06, 2019 04:04 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 04:04 pm IST

 'शैडो ऑफ ओथेलो' के निर्माताओं ने इस फिल्म की शूटिंग पूरा ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक यह फिल्म रिलीज होगी।

शैडो ऑफ ओथेलो- India TV Hindi
शैडो ऑफ ओथेलो

नई दिल्ली: 'शैडो ऑफ ओथेलो' के निर्माताओं ने इस फिल्म की शूटिंग पूरा ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक यह फिल्म रिलीज होगी। 'शैडो ऑफ ओथेलो' शेक्सपियर के नाटक 'ओथेलो' का रूपांतरण है।

फिल्म के निर्माता विकास वशिष्ठ ने घोषणा करते हुए कहा : "फिल्म 'शैडो ऑफ ओथेलो' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सबको बहुत मिस करूंगा। हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है - दर्शकों को साल 2019 की सबसे बेहतरीन फिल्म देना। अनुमान के मुताबिक, यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।"

उन्होंने कहा, "फिलहाल, हम केवल दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल के लिए तैयारी कर रहे हैं। बहुत जल्द ही हम फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करेंगे और मैं आपको बता रहा हूं कि इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जाएगा।"

फिल्म के निर्देशक इश्तियाक खा हैं जिन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है।  वीस्क्वैयर के बैनर तले बनी इस फिल्म में संजय मिश्रा, इप्सिता चक्रवर्ती, विक्रम कोचर, टीना भाटिया और आशीष शुक्ला भी हैं।

ये पढ़ें:

सिंगर माईली सायरस की एलबम 'शी इज कमिंग' इस साल के अंत तक होगी रिलीज

Rambo Last Blood Trailer: रैंबो फ्रेंचाइजी की अंतिम फिल्म, धमाकेदार एक्शन के साथ लौटे सिलवेस्टर स्टेलॉन

'एक्स-मेन डार्क फीनिक्स' को लेकर घबराई हुईं थीं सोफी टर्नर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन