1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मैसेज भेजकर जॉन पीटर्स और पामेला ने खत्म की 12 दिन की शादी

मैसेज भेजकर जॉन पीटर्स और पामेला ने खत्म की 12 दिन की शादी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 09, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 03:42 pm IST

अभिनेत्री पामेला एंडरसन संग निर्माता जॉन पीटर्स की शादी महज एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही खत्म हो गई।

जॉन पीटर्स और पामेला- India TV Hindi
जॉन पीटर्स और पामेला

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री पामेला एंडरसन संग निर्माता जॉन पीटर्स की शादी महज एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही खत्म हो गई। दोनों ने अपनी शादी के बारह दिन बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। एसेशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व 'बेवॉच' स्टार का अपने पति से अलग होने की घोषणा किए जाने के महज एक हफ्ते बाद ही खबरें आने लगी कि उनके पति ने ही इस तरह अचानक से अलग होने का फैसला लिया।

कथित तौर पर पीटर्स द्वारा एंडरसन को ब्रेकअप मैसेज भेजे जाने से पहले दोनों केवल पांच ही दिन साथ रहे थे। अमेरिका के एक साप्ताहिक समाचार पत्र के मुताबिक, पीटर्स ने अपने संदेश में लिखा, "शादी जैसी किसी चीज से मुझे डर लगता है। मुझे ऐसा एहसास हुआ कि 74 वर्ष की इस आयु में मैं एक साधारण शांतिपूर्ण जिंदगी जीना चाहता हूं और किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रेम प्रसंग से दूर रहना चाहता हूं।"

'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2: दो दिन में फिल्म की कमाई 15 करोड़ के पार, जानिए कुल कलेक्शन

कथित तौर पर संदेश में आगे लिखा गया, "इसलिए इस वक्त मैं कुछ दिनों के लिए इन सबसे कहीं दूर जाना चाहता हूं और शायद तुम्हें भी कनाडा वापस जाने की आवश्यकता है। दुनिया जानती है कि हम अलग हो गए हैं और मेरा मानना है कि अब हमें भी अपने अलग-अलग रास्ते जाने की आवश्यकता है।"

अपने इस संदेश में उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई कि शायद 52 वर्षीय यह अभिनेत्री उन्हें इसके लिए माफ कर दें।

समाचार पत्र में यह भी दावा किया गया कि पामेला ने उन्हें माफ कर दिया है। उन्होंने इसके जवाब में लिखा, "जॉन मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मैं हमेशा तुम्हारी जिंदगी में रहना चाहती हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन