1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. माइली सायरस ने इंस्टाग्राम पर लिएम हेम्सवर्थ संग अपनी सीक्रेट वेडिंग को किया कंफर्म

माइली सायरस ने इंस्टाग्राम पर लिएम हेम्सवर्थ संग अपनी सीक्रेट वेडिंग को किया कंफर्म

 Published : Dec 27, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 06:40 pm IST

सिंगर माइली सायरस और एक्टर लिएम हेम्सवर्थ ने अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ दिनों से उनके सीक्रेट वेडिंग की चर्चा हो रही थी।

 Miley Cyrus, Liam Hemsworth,- India TV Hindi
Miley Cyrus, Liam Hemsworth, Image Source : INSTAGRAM

सिंगर माइली सायरस और एक्टर लिएम हेम्सवर्थ ने अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ दिनों से उनके सीक्रेट वेडिंग की चर्चा हो रही थी। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया।

माइली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंटिमेट सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ने 23 दिसंबर को शादी की थी।

दोनों की मुलाकात 2010 में निकोलस स्पार्क्स की फिल्म 'द लास्ट सॉन्ग' के दौरान हुई थी। तभी से उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया था।

एक तस्वीर में हेम्सवर्थ की रिंग नजर आ रही है।

हेम्सवर्थ ने अपने ट्विटर हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- My Love.

Also Read:

सलमान खान ने पनवेल में मनाया अपना बर्थडे, ये मेहमान हुए शामिल

The Accidental Prime Minister का ट्रेलर हुआ रिलीज़, निशाने पर कांग्रेस

बर्थ डे पर सलमान खान ने किया अपने न्यू ईयर रेज्यूलेशन का खुलासा, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन