1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे गाने 'कैसनोवा' के साथ किया यूट्यूब पर डेब्यू

टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे गाने 'कैसनोवा' के साथ किया यूट्यूब पर डेब्यू

 Published : Jan 13, 2021 07:46 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 07:46 pm IST

टाइगर श्रॉफ ने अपने नए सॉन्ग के रिलीज होने के खुशी में इसे अपने फैंस को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

टाइगर श्रॉफ, tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTA- TIGER SHROFF

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ बतौर गायक अपना दूसरा सॉन्ग 'कैसनोवा' को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने अपने नए सॉन्ग के रिलीज होने के खुशी में इसे अपने फैंस को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी को अपना दूसरा गीत पेश करके बहुत रोमांचित हूं। उम्मीद करता हूं, आप लोग पसंद करेंगे। मेरे यूट्यूब चैनल पर कैसनोवा रिलीज हो गया है।"

यशराज मुखाटे ने राखी सांवत पर बनाया रैप, 'रसोड़े में कौन था' के बाद सामने आया एक और बड़ा सवाल

शेयर वीडियो में वह माइकल जैक्सन जैसे स्टेप करते नजर आ रहे हैं, वहीं वह अपने एब्स भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का ये पहला गाना नहीं जो उन्होंने गाया हो, इससे पहले भी वो 'अनबिलिवेबल' गाना गा चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर बागी 4, हीरोपंती 2 और गणपत में दिखाई देंगे।

Bigg Boss 14: घर से बेघर होने के बाद जैस्मीन भसीन ने राखी सावंत पर किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन