1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. RRR On OTT: घर बैठे देख सकते हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR, जानिए कब और कहां हो रही है रिलीज

RRR On OTT: घर बैठे देख सकते हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR, जानिए कब और कहां हो रही है रिलीज

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 13, 2022 04:28 pm IST,  Updated : May 13, 2022 04:28 pm IST

RRR On OTT: एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5 पर 20 मई को रिलीज हो रही है। 

RRR On OTT- India TV Hindi
RRR On OTT Image Source : MOVIE POSTER

Highlights

  • फिल्म रिलीज के 16 दिनों बाद 1000 करोड़ की क्लब में शामिल हुई थी
  • फिल्म में राम चरण और एनटीआर जूनियर लीड रोल में थे

RRR On OTT: दुनिया भर के सिनेमाघरों में तलहका मचाने के बाद एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब आपके होम स्क्रीन पर भी दस्तक देने वाली है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर तीव्र अटकलों के बाद, एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5 पर 20 मई को रिलीज हो रही है।

इसकी जानकारी जी 5 के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की गई।

एसएस राजामौली निर्देशित यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी, दुनिया भर में रिलीज होने के 16 दिनों के भीतर, 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्मी पंडितों के मुताबित, यह अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर, 'आरआरआर' दो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों- अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की ऊपर आधारित एक फिल्कशनल पीरियड ड्रामा है। फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। 

फिल्म को दुनिया भर से अपने शानदार परफॉर्मेंस और, अविश्वस्नीय सिनेमाई पैमाने, एक्शन और ड्रामा के लिए तारीफें मिली है।

इसे भी पढ़ें-

TV TRP List: 'अनुपमा' की बादशाहत जारी, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का जलवा, ये शो लुढ़का नीचे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने पहना हीरे से जड़ा लाखों का लहंगा, AbhiRA Wedding के आगे सेलेब्स की शादी फीकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा-प्रणाली राठौड़ की नकली शादी में मेकर्स ने खर्च कर दिए इतने करोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

RRR