1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा बनने पर शिवांगी जोशी ने कही ये बात

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा बनने पर शिवांगी जोशी ने कही ये बात

 Published : Jan 12, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 11:19 pm IST

मंगलवार को धरावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 12 साल पूरे हो गए हैं, वहीं इस दौरान धारावाहिक ने अपना 3,300 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।

yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : TWITTER- @NAIRASHIVI

मुंबई: टीवी  के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने आज 12 साल पूरे कर लिए हैं इस मौके पर शो की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने कहा है कि इस प्रतिष्ठित शो का अहम हिस्सा होना एक आशीर्वाद है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मंगलवार को धरावाहिक के 12 साल पूरे हो गए हैं, वहीं इस दौरान धारावाहिक ने अपना 3,300 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। लीड रोल अभिनेत्री शिवांगी ने कहा, "भावना उत्कृष्ट और महान है। मुझे कुछ बेहतरीन एक्टर्स और क्रू मेंबर्स के साथ स्पेस साझा करने का सौभाग्य मिला है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' हिस्सा बनना एक आशीर्वाद है।

इस धारावाहिक में शिवांगी नायरा का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री के मुताबिक धारावाहिक की यूएसपी अच्छे डायरेक्शन, अद्भुत स्क्रिप्ट, कहानी और हमारे गुरु और निर्माता राजन शाही सर की विजन के बदौलत है। शिवांगी को उनकी भूमिका नायरा के लिए काफी फेम मिला।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस दौरान बड़ा ट्विस्ट आ गया है, शो की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के किरदार नायरा गोयनका की मौत हो गई है। खाई में गिरने से नायरा मर गई और उसके पति कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है। नायरा के बच्चे कायरव और अक्षरा भी उसके बिना अकेले हो गए हैं, क्योंकि कार्तिक खुद को संभालने की स्थिति में नहीं है तो वो बच्चों को कैसे संभालेगा। जब से नायरा की मौत की खबरें सामने आई हैं, लोगों के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या नायरा के निधन के बाद शिवांगी जोशी शो का हिस्सा होंगी या नहीं? पहले लगा कि शायद नायरा किसी तरह खाई से गिरने के बाद भी बच जाएगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। शिवांगी जोशी ने खुद भी ये रिश्ता के नए प्रोमो में ये बात साफ कर दी कि नायरा का सफर शो से खत्म हो गया है। अब लोगों मन में ये उम्मीद जगी कि शायद शिवांगी जोशी नायरा ना सही किसी और रूप में शो में बनी रहेंगी मगर अब ऐसा लग रहा है कि ये भी नहीं होगा।

आज ये रिश्ता... को 12 साल पूरे हो गए और शो ने 3300 एपिसोड्स भी पूरे कर लिये हैं, इस मौके पर शिवांगी, मोहसिन और शो के प्रोड्यूसर राजन शाही मीडिया के सामने आए, इस दौरान शिवांगी काफी उदास नजर आईं, फैंस से उनकी उदासी देखी नहीं गई।

शिवांगी जोशी नहीं रहेंगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा? नए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने दिया हिंट

इंटरव्यू के दौरान शिवांगी ने कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों का दिल टूट गया और फैंस को लगने लगा कि शायद अब शिवांगी जोशी शो का हिस्सा नहीं होंगी।

शिवांगी जोशी शो में अपनी जर्नी के बारे में बात कर रही थीं। शिवांगी ने कहा- ''मैं सबसे पहले सर को और पूरी टीम को ये रिश्ता... के 12 साल पूरे होने पर कॉन्ग्रैच्यूलेट करना चाहूंगी। मैं ये बोल रही हूं और मैं ये मान रही हूं और हमेशा मानती रहूंगी कि मैं बहुत लकी हूं कि मैं इस शो का हिस्सा हूं और आगे भी रहूंगी या नहीं रहूंगी... पता नहीं वो आप लोग देखिएगा। उसके लिए आपको देखना पड़ेगा?''

इस पर जब एक पत्रकार ने कहा- ''आप 100 परसेंट रहेंगी, तो राजन शाही ने कहा- गारंटीड, बेट लगा रहे हो? पत्रकार ने जब कहा- हां तो शिवांगी ने कहा- आप बेट लगा रहे हो? मत लगाओ हार भी सकते हो।''

इन्हें भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जन्नत जुबैर से दिगांगना सूर्यवंशी तक, इन एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था नायरा का रोल

औरत बनने के बाद ऐसे दिखने लगे हैं डिजाइनर स्वप्निल शिंदे, सनी, दीपिका के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मौत के बाद कार्तिक से मिलने आई नायरा की रूह

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 12 साल पूरे होने पर हिना खान ने कहा- गर्व है अक्षरा का रोल निभा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन