मामूली से लगने वाले ये लक्षण, हो सकते हैं पेट के कैंसर का संकेत
मामूली से लगने वाले ये लक्षण, हो सकते हैं पेट के कैंसर का संकेत
Stomach Cancer: कहीं आप भी पेट के कैंसर के लक्षणों को बार-बार मामूली समझकर नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं? आइए इस गंभीर बीमारी के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Published : Oct 09, 2025 08:41 pm IST, Updated : Oct 09, 2025 08:41 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक समय रहते कैंसर को डिटेक्ट कर इस गंभीर बीमारी का इलाज शुरू करवाना बेहद जरूरी है। आइए पेट के कैंसर के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अक्सर लोग मामूली समझने की गलती कर बैठते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
क्या आपको ठीक से भूख नहीं लग रही है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लक्षण पेट के कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेट के कैंसर की वजह से भूख के साथ-साथ वजन भी कम होने लगता है।
3/5Image Source : FREEPIK
अपच, पेट दर्द और सीने में जलन, इस तरह की पेट से जुड़ी समस्याओं को अक्सर लोग आम समझते हैं। इस तरह के लक्षण पेट के कैंसर का संकेत साबित हो सकते हैं। इसके अलावा पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीजों को खाना निगलते समय दर्द महसूस हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
जी मिचलाना, उल्टी और बेचैनी, इस तरह के लक्षण भी पेट के कैंसर की तरफ इशारा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर मल का रंग काला पड़ रहा है, तो भी आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
पेट के कैंसर के मरीजों को थकान और कमजोरी जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। अगर इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हों, तो तुरंत सावधान हो जाएं और किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है।