सालों साल नहीं जमेगा शहद, डब्बे में डाल दें ये साबुत मसाला
सालों साल नहीं जमेगा शहद, डब्बे में डाल दें ये साबुत मसाला
सर्दियों में अक्सर शहद जम जाता है। कई बार शहद जमकर घी जैसा कठोर हो जाता है। जिसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। शहद को जमने से बचाने के लिए ये मसाला डाल दें। सालों साल शहद नहीं जमेगा।
Published : Jan 24, 2025 11:27 am IST, Updated : Jan 24, 2025 11:27 am IST
1/5Image Source : Freepik
शहद को सुपरफूड माना गया है। शहद का इस्तेमाल दवा से लेकर पूजा तक में किया जाता है। सभी के घरों में शहद जरूर मिल जाएगा। कुछ लोग खाने में मीठे की जगह शहद का इस्तेमाल करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
लेकिन सर्दियों में शहद जम जाता है। जिससे शहद को इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको शहद को न जमने देने के लिए एक बड़ी खास सीक्रेट ट्रिक बता रहे हैं। इससे आपका शहद सालों साल नहीं जमेगा।
3/5Image Source : Freepik
इसके लिए शहद के जार या बोतल में आपको 2-3 लौंग डालनी हैं। खड़े मसाले में इस्तेमाल होने वाली लौंग को साबुत ही शहद में डाल दें। चम्मच से हल्का दाब दें। जिससे लौंग शहद के अंदर चली जाए।
4/5Image Source : Freepik
अब इस शहद को रख दें। कभी भी इस्तेमाल करें। इस ट्रिक से आपके घर में रखा शहद नहीं जमेगा। आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं। शहद को सर्दियों में खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। बच्चों को दूध में डालकर पिलाना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
बालों और त्वचा के लिए भी शहद किसी वरदान से कम नहीं है। स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए हनी का उपयोग किया जाता है। सुबह खाली पेट नींबू और शहद पीने से मोटापा भी कम होता है।