क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कोई खिलाड़ी सपने में भी तोड़ना नहीं चाहेगा।
राहुल द्रविड़
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बोल्ड होने वाले बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। 'द वॉल' नाम से मशहूर राहुल अपने करियर के दौरान कुल 55 बार बोल्ड हुए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर के नाम 54 बार बोल्ड होने का रिकॉर्ड है।
मोहम्मद सेमी
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद सेमी के नाम एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद डालने का रिकॉर्ड है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2004 में एक बार उन्होंने एक ओवर में 17 गेंदें डाली थी। इस ओवर में उन्होंने 7 नॉ बॉल और 4 वाइड गेंद डाली थी।.
जेम्स एंडरसन
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एंडरसन के नाम इसी फॉर्मेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड भी है। 2013 में ऐशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली ने उनके ओवर में 28 रन बनाए थे।
सनथ जयसुर्या
श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसुर्या के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाने वाला यह खिलाड़ी अपने करियर के दौरान 34 बार शून्य पर आउट हुआ है।