1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के भुज से शुरू हुआ भारतीय सेना का मूवमेंट, फोर्स को बॉर्डर की तरफ किया गया रवाना

गुजरात के भुज से शुरू हुआ भारतीय सेना का मूवमेंट, फोर्स को बॉर्डर की तरफ किया गया रवाना

 Reported By: Nirnay Kapoor, Written By: Govind Singh
 Published : May 08, 2025 11:20 pm IST,  Updated : May 09, 2025 01:15 am IST

पाकिस्तान की मिसाइलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने ध्वस्त कर दिया। अभी तक भारत की तरफ से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। अब गुजरात के भुज से भारतीय सेना का मूवमेंट तेज हो गया है और फोर्स को बॉर्डर की तरफ रवाना किया गया है।

भारतीय आर्मी के सैनिकों की तस्वीर- India TV Hindi
भारतीय आर्मी के सैनिकों की तस्वीर Image Source : TWITTER

पाकिस्तान ने भारत के जम्मू और जैसलमेर में मिसाइल हमला किया। भारत ने इन हमलों का जोरदार तरीके से जवाब दिया है और पाकिस्तान की मिसाइलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने ध्वस्त कर दिया। अभी तक भारत की तरफ से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। अब गुजरात के भुज से भारतीय आर्मी का मूवमेंट तेज हो गया है और फोर्स को बॉर्डर की तरफ रवाना किया गया है।गुजरात के सर क्रीक रीजन में 6 ड्रोन देखे गए हैं। उनमे से 3 को न्यूट्रलाइज किया गया बाकी के तीन भी अभी दिख नहीं रहे हैं।

भारत ने ध्वस्त किया पाकिस्तान का AWACS सस्टम

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जवाबी कार्रवाई की और लाहौर में AWACS (Airborne Warning and Control System) को तबाह कर दिया है। भारत के हमले के बाद से पाकिस्तानी एयरफोर्स को तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले भारत ने उनके तीन लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है, जिनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं। इसके अलावा एक पाकिस्तानी पायलट को पकड़ा भी गया है।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंवादियों का किया था खात्मा

इससे पहले 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसी के साथ भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया था कि वह अब आतंकवाद का दंश नहीं सहेगा। भारत की ताकत पूरी दुनिया ने देखी थी।

भारत ने सिंधु जल समझौता किया था रद्द

पहलगाम हमले के तुरंत बाद भारत ने कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया था। वहीं अटारी बाघा बॉर्डर को बंद कर दिया था। इसके बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश भी दिया गया था।

यह भी पढ़ें:

गृह मंत्री अमित शाह ने BSF और CISF के DG से की बातचीत, सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

राजस्थान के लाठी से पकड़ा गया JF-17 का एक पाकिस्तानी पायलट, दूसरे की तलाश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।