1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर की सूजन को कम करने में सहायक हैं ये 3 आसान घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत

लिवर की सूजन को कम करने में सहायक हैं ये 3 आसान घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 17, 2021 02:08 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 02:08 pm IST

लिवर में सूजन होने पर इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है और कई बीमारियों से घिर जाता है।

liver swelling - India TV Hindi
लिवर की सूजन  Image Source : INDIA TV

फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीजों के लिवर में फैट जमा होने लगता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल। लिवर का काम शरीर में खाना पचाने, पित्त बनाने और इसे इंफेक्शन फ्री रखने का होता है। लिवर शरीर का वो अंग है, जहां दिखाई न देने वाली चर्बी जमा होने का डर रहता है। इसकी वजह से लिवर में सूजन आना, और लीवर का ठीक से काम न करने जैसी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में तो लीवर फेलियर का भी खतरा हो सकता है। ऐसे में लिवर को हेल्दी रखना बेहद जरूरी होता है। 

बारिश के मौसम में आम हैं आंखों से जुड़ी ये 3 समस्याएं, जानें इनसे बचाव के टिप्स

किस तरह की परेशानी होने लगती है

फैटी लिवर या लिवर की खराबी के कारण होने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। इस बीमारी में लोगों की पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है, जिससे हाजमा भी बिगड़ जाता है। इसके अलावा फैटी लिवर के मरीजों के अंग का आकार बदलने लगता है। लोग या तो लिवर के सिकुड़ने से परेशान होते हैं या फिर उसमें हुई सूजन से। इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों को थकान, कमजोरी, शरीर में हल्का दर्द, पेट के बीच और दाहिने हिस्से में दर्द और भारीपन की शिकायत हो सकती है। 

लाइफस्टाइल में बदलाव और कुछ घरेलू उपायों के इस्तेमाल से इस परेशानी को कम किया जा सकता है। आईए जानते हैं इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय। 

प्रोटीन का सेवन 

माना जाता है कि प्रोटीन लिवर फैट को 20 फीसदी तक कम करता है। इसलिए, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पनीर, दलिया, लो-फैट मिल्क कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 

नींबू 

विटामिन-सी से भरपूर नींबू का सेवन करने से लिवर सेल्स को फ्री-रैडिकल्स से लड़ने के लिए सक्षण बनाता है। खाली पेट नियमित रूप से एक कप पानी में आधा नींबू निचोड़कर एक चम्मच शहद के साथ लें। 

अंडे और दूध का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए ठीक है या नहीं, जानें इस सवाल का जवाब

देसी हल्दी है इलाज

हल्दी में करक्‍यूमिन नाम का तत्‍व होता है जो कि नॉन-एल्‍कोहोलिक फैटी लीवर डिजीज़ की स्थिति में लीवर सेल्स को सुरक्षित रख सकता है। एक ग्लास पानी लें और उसे उबालने के लिए रख दें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी डालें, साथ ही नींबू का रस मिलाएं, मिक्‍स कर के रोज सुबह इस गुनगुने पानी के साथ लें। 

इन चीजों को भी डाइट में करें शामिल 

ऑलिव ऑयल, नट्स, एवोकैडोज और ग्रीन-टी भी लिवर में फैट और सूजन को घटाता है। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें-

इन लोगों को नहीं करना चाहिए नाशपाती का अधिक सेवन, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

खर्राटों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 4 आसान घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।