1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अजवायन की पत्तियां दिलाती हैं गठिया के रोग से छुटकारा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

अजवायन की पत्तियां दिलाती हैं गठिया के रोग से छुटकारा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 24, 2022 04:41 pm IST,  Updated : Mar 24, 2022 05:20 pm IST

एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपनाउड की मौजूदगी के कारण अजवायन गठिया के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा पाने में मदद करता है।

अजवायन- India TV Hindi
अजवायन Image Source : YOUTUBE/ DEEPA'S KITCHEN & GARDEN

Highlights

  • अजवायन के बीजों में एंटीबायोटिक कंपाउंड होते हैं।
  • अजवायन में एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड भी होते हैं।

अजवायन का उपयोग सालों से हमारे घरों में मसालों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। अमूमन इसका इस्तेमाल पेट से जुड़ी परेशानियों से निपटने के लिए किया जाता रहा है। मगर क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर अजवायन की पत्तियों का इस्तेमाल गठिया से पीड़ित लोगों के लिए भी काफी कारगर है। आइए जानते हैं गठिया के दर्द में अजवायन की पत्तियां कैसे मदद करती है? 

एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड की मौजूदगी के कारण अजवायन की पत्तियों का सेवन करने से गठिया के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है। अजवायन की पत्तियों में दर्द को दूर करने के गुण होते हैं, जो गठिया से पीड़ित लोगों को होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। 

पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

अजवायन की पत्तियों में एंटीबायोटिक कंपाउंड होते हैं जो सूजन और अन्य संबंधित लक्षणों जैसे स्किन के लाल होने से निपटने में मदद करते हैं।

गठिया के दर्द में कैसे करें अजवायन का इस्तेमाल

अजवायन की पत्तियों को पानी में गर्म करें और उस गर्म पानी अपने दर्द वाले जोड़ों को पानी में डूबाएं और 5-10 मिनट तक उसी अवस्था में रहें। यह सूजन और दर्द को कम करेगा, जो आमतौर पर गठिया से पीड़ित लोगों में देखा जाता है। 

डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर 

आप चाहें तो अजवायन की पत्तियों को मूसल में भी कुचल सकते हैं और उसका पेस्ट तैयार कर जोड़ों पर लगा सकता है। ऐसा करने से दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

(Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।