दूध हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप दूध में बादाम मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को डबल फायदा होगा। बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दरअसल, बादाम एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसे डॉक्टर खाने की सलाह देते हैं। बादाम और दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है, जिससे कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आप कई समस्याओं से छुटकारा पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं बादाम दूध का सेवन करने से क्या फायदा होगा?
Related Stories
बादाम और दूध है पोषक तत्वों से भरपूर:
दूध को गुणों की खाना कहा गया है इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। वहीं, बादाम भी पोषक तत्वों से भरपूर है इसमें विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है।
बादाम और दूध पीने के फायदे:
-
स्किन को निखारे: बादाम और दूध का एक साथ सेवन करने से आपके स्किन और बालों को काफी फायदा होता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई आपकी डल स्किन और बेजान बालों में जान भर देता है।
-
हड्डियां होती हैं मजबूत: बादाम के दूध में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने एम् मददगार है। हड्डियों के मरीजों के लिए बादाम दूध का सेवन किसी अमृत से कम नहीं है। ज़्यादातर महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती है। ऐसे में उन्हें बादाम और दूध का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
-
इम्यूनिटी बढ़ाए: अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आप संक्रामक बीमारियों जैसे - खांसी, सर्दी और फ्लू के बहुत जल्दी शिकार होते हैं। ऐसे में अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बादाम के दूध का सेवन करें।
-
एनर्जी बढ़ाए: अगर आपका शरीर हमेशा थका हुआ और सुस्त रहता है तो आप बादाम दूध का सेवन शुरू करें। दूध में बादाम मिलाकर पीन से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे आपको ताकत भी मिलेगी।
कब और कैसे करें सेवन?
-
बादाम का दूध आप रात के समय सोने से पहले और सुबह उठने के बाद कभी भी कर सकते हैं।
-
एक गिलास गर्म दूध में 3-4 बादाम मैश कर डालें। रात को सोने के पहले इसे पिएं।
-
रात को 4-5 बादाम भिगोकर रख दें। छिलके निकालकर दूध में इसे ग्राइंड कर सुबह के नाश्ते के बाद पिएं।