1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बड़े काम है फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा, सेहत से स्किन तक सभी को पहुंचाता है फायदा

बड़े काम है फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा, सेहत से स्किन तक सभी को पहुंचाता है फायदा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 25, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 08:07 pm IST

फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा कई समस्याओं में आराम दिला सकता है। जानिए फिटकरी से क्या क्या फायदे होते हैं और ये सेहत के लिए किस तरह से लाभदायक है।

Fitkari - India TV Hindi
Fitkari  Image Source : INSTAGRAM/URBANNAAIMAHBEAUTY

फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा कई समस्याओं में आराम दिला सकता है। फिटकरी देखने में रंगहीन होती है। ये ना केवल आपको कई रोगों से बचाने में मददगार है बल्कि ये किसी भी घाव को भरने में भी असरदार है। इसके साथ ही ये त्वचा से संबंधित दिक्कतों में भी काफी लाभकारी है। जानिए फिटकरी से क्या क्या फायदे होते हैं और ये सेहत के लिए किस तरह से लाभदायक है।  

डायबिटीज पेशेंट डाइट में शामिल करें किचन में मौजूद 4 चीजें, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

पानी से दूर करती है गंदगी

अगर आपके घर में ऑरो नहीं लगा है और पानी गंदा आ रहा है तो परेशान ना हो। ऐसा इसलिए क्योंकि फिटकरी आपकी इस समस्या को दूर करने में मददगार है। फिटकरी पानी से गंदगी को निकालने में कारगर है। इसके लिए बस आप फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पानी में डुबोए। इसे करीब आधा मिनट तक पानी में घुमाए। इसके बाद पानी को ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि पानी में मौजूद सारी गंदगी नीचे बैठ जाएगी। 

teeth pain
Image Source : INSTAGRAM/PURESMILESHteeth pain 

दांत दर्द में फायदेमंद
फिटकरी दांतों के दर्द को भी दूर करने में कारगर है। अगर किसी के दांत में दर्द है तो उसके ऊपर फिटकरी का पाउडर लगा लें। इससे कुछ देर में ही दांत के दर्द में राहत मिल जाएगी। फिटकरी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व इन समस्याओं में काफी असरदार है। 

वजन घटाने के लिए पिएं एक गिलास नीम का जूस, अपने आप बर्न हो जाएगी शरीर में जमा चर्बी

झुर्रियां और पिंपल्स में असरदार
फिटकरी नैचुरल एंटी एजिंग का काम करती है। अगर किसी के चेहरे पर झुर्रियां हैं तो उसे फिटकरी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको फिटकरी का ठीक तरह से इस्तेमाल करना है। आप बस फिटकरी को पानी में भिगोइए और चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। इससे चेहरे की झुर्रियों और पिंपल्स पर आपको कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा। 

भरती है घाव 
अगर किसी के कही कट गया है तो उस पर फिटकरी घिसकर लगाने से खून निकलना रुक जाएगा साथ ही घाव को भरने में भी मदद होगी। इसे आप किसी भी छोटे घाव पर लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि फिटकरी की ज्यादा मात्रा शरीर में जाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें। 

पसीने की समस्या करेगी दूर
कई लोगों के पसीने में बहुत ज्यादा बदबू होती है। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो आप नहाने के पानी में बहुत थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिला दें। इस पानी से नहाएं आपको आराम मिलेगा। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।