1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है आंवला, इस तरह से करें इस्तेमाल

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है आंवला, इस तरह से करें इस्तेमाल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2021 07:23 pm IST,  Updated : May 16, 2021 07:23 pm IST

हाई यूरिक एसिड को कम करने में आंवला काफी कारगर माना गया है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आंवले का इस्तेमाल कर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं?

amla, uric acid- India TV Hindi
आंवला से कम करें यूरिक एसिड Image Source : INSTAGRAM- @NASIBWALA

आंवले में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम जैसे गुण होते हैं जो शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखते हैं। यूरिक एसिड शरीर में होने वाली ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन होने के साथ ही उठने-बैठने में भी तकलीफ होती है। आमतौर पर इस समस्या के होने पर यूरिक एसिड खून के जरिए किडनी तक पहुंचता है और यूरीन के जरिए शरीर से बाहर निकलता है। लेकिन, अगर शरीर में इसका लेवल बढ़ जाता है तो ये हड्डियों के बीच क्रिस्टल के फॉर्म में जमा हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों को गाउट नाम की बीमारी हो जाती है। इसके अलावा किडनी की बीमारी, हाई बीपी और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए भी ये काफी नुकसानदायक होता है।

हाई यूरिक एसिड को कम करने में आंवला काफी कारगर माना गया है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आंवले का इस्तेमाल कर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं?

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप आंवले का पाउडर, जूस या फिर चटनी का सेवन कर सकते हैं। आंवले के पाउडर को रात भर भिगोकर रखें और सुबह इसका पानी छानकर पी लें। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसके अलावा आप आंवले की चटनी बनाते समय उसमे थोड़ा सा पुदीना मिला लें। आप आंवले के जूस का दोपहर में सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा जूस मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आप इस जूस को डिनर से पहले भी पी सकते हैं।

नोट-ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसमें किसी विशेषज्ञ की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।