1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर काबू करने में अंजीर माना गया है कारगर, डायबिटीज के मरीज यूं करें सेवन

ब्लड शुगर काबू करने में अंजीर माना गया है कारगर, डायबिटीज के मरीज यूं करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 20, 2022 01:30 pm IST,  Updated : Mar 21, 2022 09:30 am IST

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर का फल कारगर माना गया है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Anjeer for Diabetes- India TV Hindi
Anjeer for Diabetes Image Source : INSTAGRAM/ QUALINUTGOURMET / FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज के मरीज अंजीर की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं।
  • अंजीर डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद लाभदायक है।

मधुमेह के रोगियों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि शुगर के मरीज का ब्लड शुगर बढ़ना और सामान्य से ज्यादा नीचे घटना दोनों ही स्थिति खतरनाक होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वो कब और क्या खा रहे हैं। साथ ही नियमित रूप से शुगर का जांच भी करते रहना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। ऐसे में दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है वो घरेलू नुस्खा साथ ही जानिए ये किस तरह से डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है। 

World Oral Health Day: आज ही दूर करें दांतों की सड़न और कैविटी से जुड़े ये मिथक

अंजीर माना गया है कारगर

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंजीर का फल कारगर माना गया है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

इस तरह काम करता है अंजीर

एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर अंजीर डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद लाभदायक है। ये डायबिटीज की वजह से शरीर पर पड़ने वाले बुरे असर को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है जोकि ब्लड में ग्लूकोज को जल्दी अवशोषित नहीं होने देता।

डायबिटीज के मरीज यूं करें अंजीर का सेवन

डायबिटीज के पेशेंट न केवल इस ड्राई फ्रूट का ऐसे ही सेवन कर सकते हैं बल्कि आप अंजीर की पत्तियों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप  सूखे अंजीर को दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए सूखे अंजीर को करीब 4-5 घंटे के लिए दूध में भिगोकर रख दें। उसके बाद रात के समय सोने से पहले इसका सेवन करें। इस बात का ध्यान रखें कि अंजीर का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। 

बेहद चमत्कारी है ये पारद का कड़ा, हाथ-पैर में दर्द से लेकर मानसिक पीड़ा तक करता है दूर

इन फलों का भी कर सकते हैं सेवन

डायबिटीज के मरीज अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स के अलावा सेब, खुबानी, ब्लू बैरीज, छावनी, चेरी, कीवी, संतरे, पपीता, स्ट्रॉबेरी आदि जैसी फलों का भी सेवन कर सकते हैं। 

अन्य फायदे

कब्ज से दिलाए राहत

अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके सेवन से पेट साफ होता है जिससे कि आप पूरे दिन फ्रश रह सकते हैं। इसके अलावा अंजीर का फल वजन कम करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का भी काम करता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर किडनी को हेल्दी बनाए रखने में बेहद काम की चीज है सीताफल स्मूदी, यूं बनाएं

हार्ट के लिए

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के साथ-साथ हार्ट को भी स्वास्थ्य रखने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम,पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए आप कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करें।

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।