1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. साइनस की समस्या हैं परेशान तो ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल और फिर देखें कमाल

साइनस की समस्या हैं परेशान तो ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल और फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 05:55 pm IST

एप्पल साइडर सिरका में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो नैचुरल तरीके से साइनस की समस्या से छुटकारा दिला देता है। जानिए कैसे करें इस्तेमाल।

साइनस से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय- India TV Hindi
साइनस से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय Image Source : INSTA/NEVADASINUSRELIEF/GOLI_LOVE_GOLI

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो नैचुरल तरीके से साइनस की समस्या से छुटकारा दिला देता है।इसके साथ ही यह एलर्जी और साइनसाइटिस के लक्षणों को कम करता है। शहद के साथ एप्पल साइडर सिरका में एंटी बैक्टीरियल गुए पाए जाते हैं जो साइनस इंफेक्शन के कारण उत्पन्न बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एप्पल विनेगर की चाय फिर भाप ले सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर में भरपूर मात्रा में एंटीफंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लामेंट्री के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्टिंग प्रापर्टी पाई जाती है। जो साइनस से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। 

जामुन का फल ही नहीं पत्तियां भी हैं औषधि गुणों से भरपूर, डायबिटीज के अलावा इन बीमारियों में कारगर

साइनस से छुटकारा पाने के लिए चाय

  • एक कप गर्म पानी
  • 1 चम्मच एप्पल विनेगर
  • 2 चम्मच शहद
  • थोड़ा सा दालचीनी पाउडर

इन सभी चीजों को कप में अच्छी तरह से मिलाकर गर्मा-गर्म इसका सेवन करें। 

जानिए एलोवेरा को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ मिलेगा इस बीमारियों से निजात

साइनस से निजात पाने के लिए ऐसे लें सेब के सिरके की भाप

  • आधा कप पानी
  • आधा कप ऑर्गेनिक एप्पल विनेगर
  • 5 बूंद नीलगिरी का तेल
  • एक तौलिया
  • एक पैन

पैन में पानी और एप्पल विनेगर डालकर 3-5 मिनट गर्म करें। इसके बाद इसमें नीलगिरी तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। नीलगिरी के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको आसानी से साइनस की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। अब इस पैन को लें और अपने चेहरे को तौलिया से ढक लें। इसके बाद आंख और मुंह बंद करके नाक से सांस लेते हुए इस भाप को अंदर लें। कुछ देर ऐसा करने में आपको जरूर लाभ मिलेगा।  

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल

सहजन की पत्तियों से बनाएं ये पावरफुल चाय, बीपी सहित इन 7 बीमारियां से मिलेगा छुटकारा

कोरोना से बचाव करता है तुलसी अर्क, घर पर बनाइए और कोविड 19 रहेगा कोसों दूर

कैल्शियम की कमी से हो जाती है ये बीमारियां, इन फूड्स से शरीर में बढ़ेगा ये विटामिन

कोरोना वायरस के 15 लक्षण, इनमें से दस भी दिखें तो तुरंत करवाएं कोरोना टेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।