1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अस्थमा के मरीजों ने भूलकर भी किया इन चीज़ों का सेवन तो सांस लेना हो जाएगा दूभर, आज से ही बना लें दूरी

अस्थमा के मरीजों ने भूलकर भी किया इन चीज़ों का सेवन तो सांस लेना हो जाएगा दूभर, आज से ही बना लें दूरी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 14, 2023 09:04 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 09:04 pm IST

अस्थमा के मरीजों को अक्सर सांस लेने में दिक्कत होती है, ऐसे में इसके मरीजों इन कुछ चीज़ों का अपनी डाइट में करते हैं इस्तेमाल तो आज से ही बंद कर दें।

Asthma patients do not eat these foods,- India TV Hindi
Asthma patients do not eat these foods, Image Source : FREEPIK

अस्थमा सांस से जुड़ी एक बेहद गंभीर बीमारी है जो हमारे श्वसन तंत्र को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है। देश में इन दिनों अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक आंकड़े के अनुसार साल 2050 तक अस्थमा रोगियों की संख्या तीन गुना बढ़ जाएगी। अस्थमा कभी भी किसी को भी अचानक अपनी गिरफ्त में ले सकता है। अस्थमा के मरीजों को खुद का ख्याल अधिक रखना पड़ता है। खासकर अपनी डाइट का। कई ऐसी फूड्स है जिनका सेवन अस्थमा के मरीज को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

क्या है अस्थमा?

इस बीमारी में मरीजों को सीने में जकड़न होती है और श्वसन नली में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इसके मरीजों को सांस बहुत तेजी से फूलता है। अस्थमा से पीड़ित मरीजों को कई बार लगातार खांसी भी आती है। इसलिए डॉक्टर्स इसके पीड़ितों को इनहेलर लेने का सुझाव देते हैं।

कमजोर हो गए हैं आपके चमचमाते बाल, आलू सुधारेगा इनके बिगड़े हालात, बस ऐसे करें इस्तेमाल

इन चीज़ों का न करें सेवन

  1. फास्ट फूड: जिन लोगों अधिक मात्रा में फास्ट फूड का सेवन करते हैं। उनमें 37  प्रतिशत तक अधिक अस्थमा का खतरा रहता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में संतृप्त वसा पाया जाता है। जो आपके इम्यूनिटी को कमजोर कर देता है। 
  2. कॉफी- अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन एसिड रिफलेक्स को बढ़ा देती है। वहीं दमा के कुछ मरीजों में कॉफी का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग हो सकता है।
  3. मूंगफली- दमा के मरीजों को मूंगफली भी नहीं खाना चाहिए। इससे एलर्जी हो सकती है। हालांकि दमा के सभी मरीजों में ऐसा हो, जरूरी नहीं। वहीं कुछ मरीजों में अंडा भी नुकसान पहुंचा सकता है।
  4. शराब का सेवन: बता दें कि कई शराब और बियर में सल्फाइट्स मिलाए जाते हैं। जिससे कि यह काफी समय तक खराब न हो। वहीं यह सल्फाइट्स अस्थमा के रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 
  5. सोया- सोया भी दमा के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर जिस सोया को फ्रीज में रखा जाता है। वहीं फ्रीज में रखी चीजों को भी तुरंत खाने से दमा के मरीजों को परहेज करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

H3N2 के साथ स्वाइन फ्लू ने भी मचाया तांडव, केंद्र सरकार ने अलर्ट रहने की दी चेतावनी

अगर आप भी खड़े होकर पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान वरना इन गंभीर समस्याओं के हो जाएंगे शिकार

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।