1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ठंड में बिल्कुल भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सर्दी-जुकाम और गले में इंफेक्शन का बन सकता है कारण

ठंड में बिल्कुल भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, सर्दी-जुकाम और गले में इंफेक्शन का बन सकता है कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2021 12:18 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 12:54 pm IST

आमतौर पर सर्दियों के मौसम में ड्राई फूड्स, अदरक, मेथी, गुड़ जैसी चीजों को खाने के लिए कहा जाता है। लेकिन कई ऐसी भी चीजें हैं जिनका सेवन सर्दियों के मौसम में न के बराबर करना चाहिए।

ठंड में बिल्कुल भी न  इन 5 चीजों का सेवन, सर्दी-जुकाम और गले में इंफेक्शन का बन सकता है कारण- India TV Hindi
ठंड में बिल्कुल भी न  इन 5 चीजों का सेवन, सर्दी-जुकाम और गले में इंफेक्शन का बन सकता है कारण Image Source : INSTAGRAM/MADAME_HEROINE

ठंड का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में हमें और दिनों से अधिक ख्याल रखने की जरुरत होती है। आपके द्वारा की गई जरा सी लापरवाही के कारण आपको सर्दी-जुकाम की समस्या तुरंत हो जाएगी। जिसे ध्यान नहीं दिया तो सुखी खांसी के साथ बुखार का सामना भी करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं सर्द हवाओं का असर आपकी इम्यूनिटी सिस्टम भी पर भी पड़ता है। इसलिए जरुरी है कि आप खुद का ख्याल रखने के साथ-साथ अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखे। 

आमतौर पर सर्दियों के मौसम में ड्राई फूड्स, अदरक, मेथी, गुड़ जैसी चीजों को खाने के लिए कहा जाता है। लेकिन कई ऐसी भी चीजें हैं जिनका सेवन सर्दियों के मौसम में न के बराबर करना चाहिए। 

ऐसे लोग कभी न करें चिया के बीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

सर्दियों में न करें इन चीजों का सेवन

दूध

वैसे तो दूध  सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल दूध कफ बनाने का काम करता है। अगर आपको पहले से ही कफ की समस्या हैं और आपने दूध पिया तो यह और भी ज्यादा गाढ़ा हो सकता है। इसके साथ ही आपको गले में जलन की समस्या हो सकती है। दूध के अलावा दही का सेवन करने भी बचना चाहिए। 

केला
अगर आपको सांस संबंधी समस्या, सर्दी-जुकाम, खांसी या फिर साइनस की समस्या हैं तो केला का सेवन न करे। दरअसल यह नैचुरल रूप से मीठा होने के साथ ही भारी होता है। जो पचने में ज्यादा समय लगता है। इसके साथ ही इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है। 

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर है सहजन, बस इस तरह से करें इस्तेमाल

रेड मीट
सर्दियों के मौसम में रेड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जिसके कारण गले में म्यूकस बनने का खतरा अधिक होता है। इसलिए सर्दियों में रेड मीट, प्रोस्टेट मीट या फिर हाई फैट मीट का सेवन करने से बचना चाहिए।

कैफीन युक्त चीजें
सर्दियों के मौसम में हम ठंड से बचने के लिए अधिक मात्रा में चाय, कॉफी का सेवन करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन चीजों में कैफीन अधिक मात्रा में पाई जाती है। जिससे आपके शरीर में पानी की कमी अधिक हो सकती है। जिसके कारण कफ की समस्या हो सकती है। इसलि सर्दियों में कैफीन युक्त चीजों के अलावा हर्बल टी या फिर गर्म पानी पिएं। 

बदलते मौसम में खांसी की समस्या से हो जाते हैं परेशान तो ऐसे करें अलसी का सेवन, इंस्टेंट मिलेगा लाभ

मीठी चीजें
सर्दियों के मौसम में मीठी चीजों का सेवन एक लिमिट में करना चाहिए। सर्दियों में हम अधिक मात्रा में केक, पेस्ट्री, फ्रूट जूस आदि का सेवन करते हैं। जिसके कारण शरीर में इन्फ्लेमेशन का कारण बनती है। जिससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जात हैं। एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों ने अधिक चीनी का सेवन किया उसका शरीर बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।