1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दांतों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पेस्ट, मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी मिलेगा निजात

दांतों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पेस्ट, मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी मिलेगा निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2021 01:05 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 01:05 pm IST

अगर आपके भी मसूड़ों से खून आता है या फिर दांत मजबूत करना चाहिए तो इस आयुर्वेदिक पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको जल्द लाभ मिलेगा। जानिए स्वामी रामदेव से।

चेहरे की खूबसूरती के लिए आंखे, होंठ के साथ-साथ चमचमाते हुए दांत भी होना चाहिए। लेकिन आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण दांतों का कमजोर होने के साथ-साथ मसूड़ों से खून आना, दांत गिर जाना या फिर पीला हो जाना शामिल हैं। इसलिए चेहरे पर प्यारी और तरोताजा मुस्कान के लिए जरुरी हैं कि आपके दांत हेल्दी रहे। 

विश्व स्वास्थ संगठन( WHO) के अनुसार, लगभग 60 से 90 फीसदी स्कूल जाने वाले बच्चों के दांतों में कैविटीज है। बच्चे ही नहीं युवा भी तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं। अगर आपके भी मसूड़ों से खून आता है या फिर दांत मजबूत करना चाहिए तो इस आयुर्वेदिक पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको जल्द लाभ मिलेगा। जानिए स्वामी रामदेव से। 

शरीर में ब्लैक स्पॉट हैं डायबिटीज के संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बेस्ट फॉर्मूला

घर पर ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक टूथपेस्ट

थोड़ी सी मात्रा में त्रिफला, बबूल और नीम की छाल, सेंधा नमक, हल्दी, फिटकरी का फूल (तवा में डालकर सेंक लें), कोयले का पाउडर लेकर सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे दांतों में अच्छी तरह से लगा लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। 5 मिनट बाद अच्छी तरह से कुल्ला कर लें। 

Diabetes Diet Plan: ब्लड शुगर कंट्रोल में कारगर होगी ये आयुर्वेदिक Diet, स्वामी रामदेव से जानिए

दांतों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पेस्ट, मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी मिलेगा नि
Image Source : INDIA TVदांतों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पेस्ट, मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी मिलेगा निजात

एक्यूप्रेशर प्वाइंट

  • दांतों को हेल्दी रखने के लिए पांच अंगुलों के फिंगर टिप में दबाएं। 

दांतों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पेस्ट, मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी मिलेगा नि
Image Source : INDIA TVदांतों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पेस्ट, मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी मिलेगा निजात

  • इसके अलावा फिंगर टिप को जमीन में रखकर तेजी से दबाएं। 

रोजाना करे गुलकंद का सेवन, अनिद्रा, कब्ज के अलावा इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।