1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस तरह करेंगे गेंहू का इस्तेमाल तो शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, ये समस्याएं भी होंगी दूर, जानें सेवन का सही तरीका

इस तरह करेंगे गेंहू का इस्तेमाल तो शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, ये समस्याएं भी होंगी दूर, जानें सेवन का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 06, 2025 11:32 pm IST,  Updated : May 06, 2025 11:32 pm IST

अगर आप गेहूं के खाने का फॉर्मेट चेंज कर दें तो आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। जैसे कि अगर आप गेहूं को उबालकर खाएं तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। जिसमें से एक समस्या है हाई कोलेस्ट्रॉल।

उबला हुआ गेहूं - India TV Hindi
उबला हुआ गेहूं Image Source : SOCIAL

गेहूं एक ऐसा अनाज है जिसे हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड माना जाता है और जिसे खाने से शरीर को कैलोरी मिलते हैं। पर अगर आप गेहूं के खाने का फॉर्मेट चेंज कर दें तो आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। जैसे कि अगर आप गेहूं को उबालकर खाएं तो कई समस्याओं से बच सकते हैं। जिसमें से एक समस्या है हाई कोलेस्ट्रॉल। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हाई कोलेस्ट्रॉल में गेहूं उबालकर खाने के फायदे:

दरअसल, कोलेस्ट्रॉल तब बढ़ता है जब शरीर में फैट के अनहेल्दी लिपिड्स (boiled wheat benefits for high cholesterol) बढ़ जाते हैं। ऐमे में ये धमनियों में जमा होने लगते हैं और फिर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करते हैं। इस स्थिति में जब आप गेहूं को उबालकर खाते हैं तो इसका फाइबर बढ़ जाता है और ये अपने साथ बैड फैट लिपिड्स को ले जाता है। इस प्रकार से ये धमनियों को साफ करता है और हाई कोलेस्ट्रॉल में कमी लाता है। 

इसके लिए पहले को गेहूं के दाने को तोड़ लें या फिर इसका दलिया लें और इसे पानी में उबाल लें। उबालते समय इसमें प्याज, मिर्च, हरी धनिया और तमाम मसाले डाल लें। अब इसे पकाएं और इसे खाएं। इस तरह से ये आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार होगा।

इन समस्याओं में भी है कारगर:

  • वजन होता है कम: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो तब भी आपको गेहूं के दाने को उबालकर खाना चाहिए। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है जिससे वजन कम होता है

  • पाचन होता है बेहतर: गेंहू को उबालकर खाने से बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है। इससे पेट साफ होता है और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती। 

  • फैटी लिवर की समस्या में फायदेमंद: इसके अलावा गेहूं के दाने उबालकर खाने से फैटी लिवर की समस्या नहीं होती और कई बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही ये आंतों की गति बढ़ाने में भी कारगर है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।