1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चाय के साथ कभी न खाएं ये चीजें नहीं तो करना पड़ सकता है इन परेशानियों का सामना

चाय के साथ कभी न खाएं ये चीजें नहीं तो करना पड़ सकता है इन परेशानियों का सामना

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Apr 08, 2022 08:42 pm IST,  Updated : Apr 08, 2022 08:42 pm IST

चाय का कभी खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है।

चाय- India TV Hindi
चाय Image Source : FREEPIK

Highlights

  • चाय के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए
  • चाय के साथ पानी नहीं पीना चाहिए

अधिकांश लोगों को चाय पीना पसंद होता है। लोग चाय को रिफ्रेशमेंट के लिए पीते हैं साथ ही इसके साथ कई डिश को ट्राई भी करते हैं। चाय के साथ नमकीन और बिस्कुट तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन चाय के साथ कई ऐसे बैड कॉम्बिनेशन हैं, जिनका सेवन करना आपके हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता है। आइए जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।  

रोजाना सुबह गाजर का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये अनगिनत फायदे

चाय के साथ नहीं पीएं पानी

चाय का कभी खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमारे पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। साथ ही चाय के साथ पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से सर्द-गर्म जैसी परेशानी आती और एसिडिटी होने की भी संभावनाएं रहती हैं।  

पैर में दिख रहे ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

चाय के साथ नींबू
चाय के साथ नींबू का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इस बारे में कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि नींबू वाली चाय पीने से एसिडिटी की समस्या अधिक हो जाती हैं। चाय में नींबू डालकर पानी से यह पेट में जाकर जहर का काम करता है।

हल्दी
हल्दी से बनी चीजों का चाय के साथ सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि हल्दी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को चाय के साथ केमिकल रिएक्शन हो जाता है जिससे हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

डायबिटीज के मरीज करें इन चीजों का सेवन, बैलेंस में रहेगा ब्लड शुगर 

हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स
साबुत अनाज, बीन्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन चाय के साथ करना अच्छा नहीं माना गया है। ड्राई फ्रूट्स में पाए जाने वाले आयरन का केमिकल रिएक्शन हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। चाय में पाई जाने वाली कैफीन साबुत अनाज और बीन्स के पोषण को पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।