1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है केले का फूल, जानें इसके अन्य बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है केले का फूल, जानें इसके अन्य बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 10:20 pm IST

केले के फूल में अधिक मात्रा में स्टार्च के साथ-साथ विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानिए केले के फूल का सेवन करने से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में।

केला के फूल- India TV Hindi
केला के फूल Image Source : INSTA/GREENFINGERSMUDDYPAWS/BANANAMAMACR

केला में पौष्टिक तत्वों का भंडार है। यह आपको तंदुरस्त बनाने के साथ-साथ एनर्जी से फुल रखता है। केला के फल के अलावा इसके फूल, तने और जड़ में भी औषधीय गुण पाए जाते है। केला के फूल की बात करें तो इसमें अधिक मात्रा में स्टार्च के साथ-साथ विटामिन सी, विटामिन ए,  विटामिन ई, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानिए केले के फूल का सेवन करने से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में।

केले के फूलों के स्वास्थ्य लाभ

एनीमिया से दिलाएं निजात

केले के फूल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो आपके शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह काफी कारगर है। इसके फूलों को उबाल कर या फिर दालों के साथ इसका सेवन करें। अगर आप दाल के साथ इसका सेवन कर रहे है तो इसके लिए  एक पैन में तेल गर्म करके राई डाले। इसके बाद इसमें उड़द की दाल और चने की दाल, पानी डालकर ढक दें, जब कि यह ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसनें 5-6 करी पत्ता और कटे हुए केले के फूल, 1 चम्मच सांभर पाउडर, आधा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर ढक्कन बंद करके पकाएं 5-6 मिनट बाद बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसका सेवन गर्मागर्म करें। 

 

मानसून में रोजाना पिएं कीवी का जूस, इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ इन बीमारियों से मिलेगी निजात

कैंसर के करें बचाव
केले के फूल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से आपकी रक्षा करता है। 

पीरियड्स
पीरियड्स के दौरान अगर अधिक ब्लड जाने की समस्याहै तो केला का फूल कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक चौथाई कप केले के फूल को थोड़े से पानी और नमक में डालकर अच्छी तरह से पका लें। अच्छी तरह से पक जाने के बाद एक चौथाई कप नारियल,  ग्राम मिर्च और आधा चम्मच जीरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके इसका सेसवन करें। 

तनाव में भी लाभकारी
केले के फूलों में मैग्नीशियम पाया जाता है जो आपके दिमाग को आशंत रखकर तनाव को कम करने में मदद करता है। 

रात को सोने से पहले दूध में डालकर पिएं सौंफ, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

एंटी एजिंग
केले के फूलों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ ढलती उम्र में जवां रखने में मदद करता है। 

संक्रमण से बचाएं
केले के फूल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि पैथोजेनिक बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं। जिससे आपको किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है।

हार्ट को रखें हेल्दी
केले के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते जाते हैं । इसके अलावा इसमें टैनिन, फ्लेवोनोइड जैसे तत्व पाए जाते है जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

हवा से फैल सकता है कोरोना, WHO ने जारी की नई गाइडलाइन

आयुष मंत्रालय का सुझाव, बारिश के मौसम में घरेलू तरीके से फ्लू से यूं करें बचाव

बुजुर्ग हैं कोरोना के सबसे बड़े शिकार, ये 7 चीजें खिलाकर मजबूत कीजिए इनकी इम्यूनिटी

कोरोना के बाद चीन में फैला ब्यूबोनिक प्लेग, जानिए इस जानलेवा बीमारी के बारे में सबकुछ

कोरोना को हवा में ही पकड़कर मार सकता है ये एयर फिल्टर, वैज्ञानिकों से जानें कैसे करता है ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।