1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हड्डियों को लंबी उम्र दे सकता है Vitamin K से भरपूर ये फल, ये 3 समस्या वाले जरूर खाएं

हड्डियों को लंबी उम्र दे सकता है Vitamin K से भरपूर ये फल, ये 3 समस्या वाले जरूर खाएं

 Published : Sep 21, 2023 01:00 pm IST,  Updated : Sep 21, 2023 01:00 pm IST

एवोकाडो के फायदे: हर रोज 1 एवोकाडो खाना आपकी हड्डियों के लिए कैसे फायदेमंद (benefits of Avocado a day) हो सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

avocado benefits for bones- India TV Hindi
avocado benefits for bones Image Source : SOCIAL

एवोकाडो के फायदे: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की सेहत बिगड़ती जाती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है और फिर ये कमी आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का शिकार बनाने लगती है। ऐसे में एवोकाडो (Avocado a day) खाना, आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो कैल्शियम से भरपूर होने के साथ शरीर की कई समस्यओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी बीमारियों से भी बचाने में मददगार हो सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हड्डियों के लिए रोज 1 एवोकाडो खाने के फायदे-benefits of Avocado a day 

1. कैल्शियम अवशोषण में मददगार 

WebMd के अनुसार आधा एवोकाडो विटामिन K के दैनिक मूल्य का लगभग 18% प्रदान करता है। इस पोषक तत्व को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है लेकिन यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में विटामिन K लेने से कैल्शियम के अवशोषण में बढ़ोतरी होती है। इससे मूत्र में कैल्शियम के उत्सर्जन को कम करके हड्डियों के स्वास्थ्य में मदद मिल सकती है।

कब भूलने की आदत अल्जाइमर बन जाती है? एक्सपर्ट से जानें कारण और शुरुआती लक्षण

2. ऑस्टियोपोरोसिस में मददगार 

ऑस्टियोपोरोसिस में एवोकाडो (avocado for osteoarthritis) खाने के फायदे कई हैं। एवोकाडो कैरोटीनॉयड ल्यूटिन से भी भरपूर होता है। ये एंटी इंफ्लेमेटरी है और हड्डियों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस में जोड़ों में तेज दर्द होता है और रोजाना एक एवोकाडो खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बीपी लो होने से चक्कर क्यों आता है? समझ लें इसका साइंस और तुरंत करें ये 2 काम

3. गठिया से होगा बचाव 

एवोकाडो में मौजूद विटामिन K हड्डियों के नुकसान को धीमा करके और गठिया से बचाता है। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई जैसे तत्व आपकी हड्डियों की सेहत को सही रखते हैं और गठिया से बचाते हैं। तो, इन तमाम कारणों को ध्यान में रखते हुए आपको हर रोज अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल करना चाहिए। हड्डियों के अलावा भी ये आपकी सेहत के लिए अन्य प्रकार से भी मददगार है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।