1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. निरोगी जीवन के लिए करें ये योगासन और प्राणायाम, स्वामी रामदेव से जानें घर पर कैसे बढ़ाएं इम्युनिटी

निरोगी जीवन के लिए करें ये योगासन और प्राणायाम, स्वामी रामदेव से जानें घर पर कैसे बढ़ाएं इम्युनिटी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2021 09:17 am IST,  Updated : Jan 23, 2021 10:43 am IST

स्वामी रामदेव ने पराक्रम दिवस पर बताया है कि कैसे आप योग और हेल्दी फूड के जरिए खुद को सेहतमंद बना सकते हैं।

best yogasan and pranayam for healthy body- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानिए शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योगासन और प्राणायाम  Image Source : INDIA TV

'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' ये नारा सुनते हुए सभी बड़े हुए हैं। देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने वालों में जो नाम सबसे पहले जहन में आता है, उनमें से एक हैं- नेताजी सुभाष चंद्र बोस। आज उनकी 125वीं जयंती का मौका है। पूरा देश इसे पराक्रम दिवस के तौर पर मना रहा है। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति, तेज दिमाग, फौलादी ताकत, अद्भुत लीडरशिप और संगठन चलाने की काबिलियत का ही नतीजा है कि यंग इंडिया के लिए वो आज भी एक प्रेरक हैं। 

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हर हिंदुस्तानी अपना फर्ज निभाने का संकल्प ले सकता है। आप देश की तरक्की में हिस्सेदारी ले सकते हैं, देश की सुरक्षा पर कभी आंच नहीं आने दे सकते हैं और इन जिम्मेदारियों को तभी निभाना संभव होगा, जब आप सेहतमंद रहेंगे। तेज दिमाग और दृढ़ इच्छाशक्ति होगी। देश और समाज को सही दिशा देने की क्षमता तभी आएगी, जब आप स्वस्थ रहेंगे। स्वामी रामदेव ने पराक्रम दिवस पर बताया है कि कैसे आप योग और हेल्दी फूड के जरिए खुद को सेहतमंद बनाए रख सकते हैं। 

कमर-गर्दन के दर्द से हो गए हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए स्पॉन्डिलाइटिस और सर्वाइकल का रामबाण इलाज

निरोगी जीवन के लिए योगाभ्यास:

  1. ताड़ासन
  2. वृक्षासन
  3. यौगिक जॉगिंग
  4. सूर्य नमस्कार
  5. सूक्ष्म व्यायाम
  6. भुजंगासन
  7. गोमुखासन
  8. मर्कटासन
  9. वक्रासन
  10. हलासन
  11. उत्तानपादासन
  12. सर्वांगासन
  13. शीर्षासन
  14. चक्रासन
  15. मंडूकासन

सूर्य नमस्कार के फायदे:

best yogasan and pranayam for healthy body
Image Source : INDIA TV स्वामी रामदेव से जानिए शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योगासन और प्राणायाम

  • रोजाना 10 बार सूर्य नमस्कार करने से इम्युनिटी बढ़ती है। 
  • हार्ट मजबूत होता है। 
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है। 
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक है। 
  • डिप्रेशन दूर भगाता है। 
  • ब्लड शुगर को कम करने में कारगर है। 
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है। 
  • फेफड़ों तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। 
  • लिवर को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। 

मंडूकासन के फायदे:

  • लिवर, किडनी को स्वस्थ बनाता है। 
  • फैटी लिवर की समस्या दूर करता है। 
  • डाइजेशन से जुड़े साइड इफेक्ट में कारगर है।
  • दगिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है। 
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है। 
  • गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है। 

वक्रासन के फायदे:

  • कमर की मसल्स मजबूत होती है। 
  • पेट की कई समस्याओं में फायेदमंद है। 
  • जांघों में खिंचाव से दर्द ठीक होता है। 
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है। 
  • लिवर पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद है।
  • कमर दर्द में आराम मिलता है। 

डायबिटीज को नैचुरल तरीके से कंट्रोल करने के लिए ऐसे करे नीम का सेवन, ब्लड शुगर लेवल इंस्टेंट होगा कम

गोमुखासन के फायदे:

  • सीने, कंधे की मसल्स में मजबूती आती है। 
  • पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
  • शरीर को लचकदार बनाता है।
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है।
  • लिवर और किडनी की समस्या में लाभकारी है। 
  • फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। 
  • लिवर के लिए बेहद फायदेंद है। 
  • दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  • पीठ और बांहों को मजबूत बनाता है। 

भुजंगासन के फायदे:

  • फेफड़े, कंधे, सीने को स्ट्रेच करता है।
  • लंग्स को मजबूत बनाता है। 
  • शरीर को सुंदर और स्लिम बनाता है। 
  • मोटापा कम करने में मददगार है।
  • दिल के मरीजों के लिए फायेदमंद है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
  • आसन से लंग्स मजबूत होते हैं। 

मर्कटासन के फायदे:

  • कमर और पेट की मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है। 
  • हर्निया की समस्या नहीं होती है। 
  • फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन है। 
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है। 
  • कमर दर्द में फायदेमंद है। 
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। 
  • दिल के रोगों में कारगर है। 

सर्वांगासन के फायदे:

  • हाथ-कंधों की मसल्स मजबूत बनती है। 
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है। 
  • इस आसन से चेहरे पर ग्लो आता है।
  • लिवर को एक्टिव बनाता है। 
  • बच्चों का कंसंट्रेशन बढ़ता है। 
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा। 

कटि चक्रासन के फायदे:

  • कमर, रीढ़ की मसल्स मजबूत बनती है।
  • त्वचा में चमक आती है। 
  • सीने को चौड़ा करता है। 

शीर्षासन के फायदे:

  • ब्रेन से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं।
  • बच्चों का दिमाग तेज होता है।
  • शीर्षासन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। 

निरोगी जीवन के लिए प्राणायाम:

  1. अनुलोम विलोम
  2. कपालभाति
  3. भस्त्रिका
  4. भ्रामरी
  5. उज्जायी
  6. उद्गीथ

भस्त्रिका के फायदे:

  • वजन घटाने के लिए बहुत कारगर है। 
  • सांस की समस्या से मुक्ति मिलती है। 
  • शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। 
  • अस्थमा के रोग को दूर करता है। 
  • दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है। 
  • नाक और सीने की समस्या दूर होती है।

तेजी से लंबाई बढ़ाने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए शानदार उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

अनुलोम विलोम के फायदे:

  • शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। 
  • नर्व मजबूत, शरीर के ब्लड फ्लो में सुधार। 
  • ब्रेन को हेल्दी रखने में मददगार है। 
  • सांस लेना आसान हो जाता है। 

कपालभाति के फायदे:

  • बॉडी में इंस्टेंट गर्मी लाता है।
  • बंद सांस नली खुल जाती है।
  • मजबूत बॉडी के लिए फायेदमंद है। 
  • शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करें ये काम:

  • दूध के साथ हल्दी और शिलाजीत लें। 
  • रोजाना दूध में च्यवनप्राश लें।
  • खाने में हरी सब्जियों को शामिल करें। 
  • गाजर, आंवला, सेब, चुकंदर का जूस पिएं। 
  • विटामिन-सी से युक्त चीजों का सेवन करें। 
  • संतरा, नींबू, अनानास और पपीता खाए।
  • दालचीनी का इस्तेमाल फायदा करता है।
  • रोजाना दही का सेवन पेट को स्वस्थ रखता है।
  • डाइट के साथ रोज योग भी जरूरी है।   
  • खाली पेट आंवले का सेवन फायदेमंद है। 

घर पर कैसे बढ़ाएं इम्युनिटी?

  1. श्वसारि क्वाथ
  2. अश्वशिला
  3. च्यवनप्राश
  4. शहद
  5. एलोवेरा जूस
  6. गिलोय जूस

हल्दी के फायदे:

  • गर्म तासीर सर्दी में फायदा करती है। 
  • हल्दी के धुएं को रात में सूंघना अच्छा होता है।
  • कैंसहर जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद है।
  • शरीर में सूजन कम करती है।
  • बालों को झड़ने से रोकती है।
  • घाव को ठीव करने में हल्दी कारगर है।
  • दूध के साथ लेने से इम्युनिटी बढ़ती है। 

च्वयनप्राश के फायदे:

  • च्यवनप्राश में विटामिन सी से भरपूर आंवला।
  • बढ़ती उम्र को रोकता है। 
  • दिल की बीमारियों में फायदेमंद है। 
  • नींद ना आने की बीमारी को दूर करता है।
  • डाइजेशन ठीक करता है।
  • पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।