1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना गुड़ और भुना चना खाने से सेहत को होंगे कई फायदे, नहीं खाते तो आज से ही डाइट में करें शामिल

रोजाना गुड़ और भुना चना खाने से सेहत को होंगे कई फायदे, नहीं खाते तो आज से ही डाइट में करें शामिल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 27, 2021 05:38 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 05:43 pm IST

भुने चने और गुड़ का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। ये ना केवल सेहत के लिए बेहतरीन होता है बल्कि कई बीमारियों से भी आपका बचाव करता है।

Bhuna Chana and jaggery- India TV Hindi
Bhuna Chana and jaggery Image Source : INSTAGRAM/NUTRITIONIST_PRIYA, SWARNLEAF

खानपान में बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिनका सेवन करना लोग भूल जाते हैं। इन्हीं चीजों में से एक चीज भुना चना और गुड़ है। भुने चने और गुड़ का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं। ये ना केवल सेहत के लिए बेहतरीन होता है बल्कि कई बीमारियों से भी आपका बचाव करता है। जानिए गुड़ और चना खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं। 

इन 6 रोगों में असरदार है भुना चना, रोज डाइट में शामिल करने से होगा असर

खून की कमी करता है दूर

कई लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो गुड़ और चने को डाइट में शामिल करें। ये दोनों आपको ताकत देंगे। इसके साथ ही शरीर में आई खून की कमी को दूर करने में मदद करेंगे।

Bhuna Chana
Image Source : INSTAGRAM/NUTRITIONIST_PRIYABhuna Chana

प्रचुर मात्रा में होता है आयरन
अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो गुड़ का सेवन करें। गुड़ में अधिक मात्रा में आयरन होता है। जबकि भुने चने में आयरन के अलावा प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप गुड़ और चने को मिलाकर खाएंगे तो आयरन और प्रोटीन के अलावा आपके शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी भी पूरी होगी।

शरीर में आई विटामिन बी9 या फोलिक एसिड की कमी को दूर करने के लिएं खाएं ये 5 चीजें

शरीर को मिलेगी ऊर्जा
गुड़ और चने का सेवन करने से खून की कमी दूर होगी बल्कि आपके शरीर को आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति भी होगी। दरअसल, शरीर में जब आयरन अवशोषित होता है तो ऊर्जा का संचार होता है। जिसकी वजह से आपको थकान और कमजोरी नहीं लगेगी। 

jaggery
Image Source : INSTAGRAM/EDEN_HAVENNjaggery

हड्डियों को करता है मजबूत
40 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है। हड्डियों के कमजोर होने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इन समस्याओं से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो डाइट में गुड़ और चने को शामिल करें। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होंगी।

दिल को रखता है दुरुस्त
गुड़ और भुने चने का सेवन करना दिल के लिए लाभकारी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है जो कि हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है। इसके साथ ही ये वजन को नियंत्रित करने में भी असरदार है। 

कब्ज में आरामदायक
कई लोगों को कब्ज और एसिडिटी की समस्या होती है। अगर आप भी इस तरह की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो डाइट में गुड़ और भुने चने को शामिल करें। ये डाइजेशन को अच्छा रखने में मदद करता है। हालांकि शुगर पेशेंट गुड़ का सेवन करने से बचें।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।