1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों में तेजी से बढ़ रहा ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियां, बाबा रामदेव से जानें वजह और कैसे करें कंट्रोल?

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियां, बाबा रामदेव से जानें वजह और कैसे करें कंट्रोल?

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Oct 26, 2025 11:03 am IST,  Updated : Oct 26, 2025 11:04 am IST

आजकल की जीवनशैली में बच्चे तेजी से हाई बीपी और दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बाबा रामदेव बता रहे हैं इन समस्याओं को कैसे कंट्रोल किया जाए?

बच्चों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण - India TV Hindi
बच्चों में ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण Image Source : FREEPIK

आज हर 3 में से 1 बच्चा दिल की बीमारी का खतरा अपने सीने में लिए घूम रहा है। सिर्फ 5 से 9 साल की उम्र में ही बच्चों के खून में फैट्स की भरमार है। बच्चे हाई ट्राइग्लिसराइड के शिकार है और ये वही फैट है जो भविष्य में हार्ट अटैक दे सकता है। दिल्ली में 10% टीनएजर्स हाई बीपी लिए घूम रहे हैं। CMR की स्टडी भी चौंकाने वाली है शहरी बच्चों में 40% तक लिपिड डिसऑर्डर मिल रहा है। 

वजह साफ है  प्रोसेस्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक, और घंटों का स्क्रीन-टाइम। अगर बचपन में ही ट्राइग्लिसराइड और LDL हाई मिला तो 20-25 की उम्र तक हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। यानी ये समस्या सिर्फ बचपन की नहीं भविष्य का खतरा है। तभी तो WHO ने भी इसे ‘Silent Epidemic’ कहा है। चेतावनी साफ है अगर अभी कदम नहीं उठाए तो अगली पीढ़ी को हार्ट और BP जैसी बीमारियां पहले से भी जल्दी जकड़ लेंगी। ऐसे में बाबा रामदेव से जानें बच्चों को इन गंभीर बीमारियों से कैसे बचाएं?

ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण

बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के लक्षण सिरदर्द, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, घबराहट, नसों में झुनझुनी, चक्कर आना और चिड़चिड़ापन हो सकते हैं, जो अक्सर तनाव या चिंता से जुड़े होते हैं। बता दें, नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 होता है, हाई ब्लड प्रेशर 140/90 से ऊपर होता है, और लो ब्लड प्रेशर 90/60 से कम होता है।

किन वजहों से बढ़ता है हाइपटेंशन?

हाइपटेंशन बढ़ने के पीछे आपकी खराब लाइफ स्टाइल ज़िम्मेदार है। आपका गलत खानपान, वर्कआउट की कमी, अल्कोहल का बहुत ज़्यादा सेवन, स्मोकिंग, स्ट्रेस और मोटापा मुख्य वजह हैं।

हाई ब्लड प्रेशर है खतरनाक

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं जैसी - रेटिना डैमेज, नजर कमजोर, स्ट्रोक का खतरा, याद्दाश्त कमजोर, सांस फूलना, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और किडनी डैमेज होना 

कैसे कंट्रोल होगा बीपी?

बीपी को कंट्रोल करने के लिए अपनी जीवनशैली और डाइट अच्छी करें। वजन कंट्रोल करें, खूब पानी पिएं, नमक कम खाएं, 30 मिनट वर्कआउट करें, स्ट्रेस कम लें, नींद भरपूर लें और खाना समय से खाएं। हाई बीपी होने पर , शीर्षासन, सर्वांगासन, दंड-बैठक और पावर योग नहीं करना चाहिए। एक हेल्दी जीवनशैली हाई बीपी को कंट्रोल करता है।

हेल्दी हार्ट के लिए आज़माएं ये नुस्खे

हेल्दी हार्ट के लिए 1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 पत्ते तुलसी लें। अब, इन्हें उबालकर काढ़ा बनाएं और रोज पिएं। यह काढ़ा आपके दिल को मजबूत बनाता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।