1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. उबले हुए चावल के पानी से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें किन परेशानियों में है कारगर?

उबले हुए चावल के पानी से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें किन परेशानियों में है कारगर?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 29, 2024 08:58 pm IST,  Updated : Apr 29, 2024 10:56 pm IST

चावल का पानी स्किन और हेयर के लिए बेहद लाभदायक है। इसके अलावा यह और कई सेहत से जुड़ी परेशानियों में भी बेहद फायदेमंद है।

उबले हुए चावल के पानी से सेहत को फायदे - India TV Hindi
उबले हुए चावल के पानी से सेहत को फायदे Image Source : SOCIAL

चावल पकने के बाद हम अक्सर उसके पानी को निकालकर फेंक देते है। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से पानी के साथ हम चावल के सभी पौष्टिक तत्वों को भी हटा देते हैं। लेकिन ये चावल का ये पानी आपके बहुत काम का है। चावल के पानी के बारे में घर की बुजुर्ग महिला नानी या दादी से पूछिए, कि इसके क्या फायदे होते हैं? दरअसल, चावल के पानी को मांड भी कहा जाता है। उसके कई फायदे हैं अगर आप यह जान जाएंगे कि चावल का पानी आपकी स्किन और हेयर के लिए कितना लाभदायक है और यह किन-किन गंभीर बीमारियों से आपको बचा सकता है तो आप कभी भी इस पानी को नहीं फेकेंगे। आइए जानें इसके फायदों के बारे में-

शरीर को मिलते हैं ये फायदे:

  • एनर्जी बढाए: चावल की तरह उसका मांड भी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जिसे पीकर आपको एनर्जी का अहसास होगा। ये बॉडी को हाइड्रेट भी करता है।

  • कब्ज में है फायदेमंद: अगर आप पेट से जुड़ी तकलीफों या बीमारियों से गुज़र रहे हैं तो चावल का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो, आप मांड को जरूर पियें। चावल का उबला पानी डाइजेशन को भी ठीक करता है जिसकी वजह से कब्ज में राहत मिलती है।

  • बुखार में फायदा: हल्के फुल्के फीवर में पहले चावल का मांड पीने का ही चलन था। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और साथ ही न्यूट्रिशनल लॉस भी पूरा हो जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहती है।

  • बीपी रखे कंट्रोल: चावल में सोडियम की मात्रा भी कम होती है। जिसकी वजह से इसका पानी ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन दोनों को कम करने या काबू करने में सहायक होता है।

  • स्किन के लिए फायदेमंद: चावल का पानी स्किन की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बस इस पानी के ठंडा होने पर उससे मुंह धो कर कुछ देर रुकने के बाद चेहरा धो लें। या फिर मांड में रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं व कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।