1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुनगुने दूध में शहद डालकर पीने के इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये फायदे, जानें पीने का सही तरीका

गुनगुने दूध में शहद डालकर पीने के इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये फायदे, जानें पीने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 04:08 pm IST

दूध पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। जिसका सेवन अगर शहद के साथ किया जाए तो इसका असर कई गुना बढ़ जाता है। जानिए इसे पीने का सही तरीका और लाभ।

दूध और शहद पीने के लाभ- India TV Hindi
दूध और शहद पीने के लाभ Image Source : INSTA/LETS.BEEFRESH/BALAYFINDS

हम ये बात हमेशा से सुनते चले आ रहे हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करके आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं।  वहीं अगर इसका सेवन शहद के साथ किया जाए तो इसका लाभ कई गुना और बढ़ जाता है। जहां एक दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम , लैक्टिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर शहद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबायल गुणों के लिए जाना जाता हैं। आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ शहद का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ फेफड़े हेल्दी रहने के साथ अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है। जानिए शहद और दूध पीने के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ। 

शहद और दूध पीने का सही तरीका

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन द्वारा किए गए रिसर्च के अनुसार, शहद को जब गर्म दूध और घी के साथ मिलाया जाता है, तो Hydroxymethylfurfural(HMF) का उत्पादन होता है, जो नियत समय में जहर का काम कर सकता है। इसलिए सबसे पहले दूध को उबालें इसके बाद इसे 10 मिनट ठंडा होने दें। इसके बाद ही इसमें शहद  मिलाकर इसका सेवन करें। 

कहीं आप तो एक साथ नहीं खा रहे ये 8 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं 'जहर'

हड्डी को बनाएं मजबूत

दूध में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है।  

रहेंगे फिट

अगर आप हमेशा खुद को फिट देखना चाहते हैं तो ब्रेकफास्ट के बाद एक गिलास दूध में शहद डालकर इसका सेवन करें। 

एक साथ खाएं इलायची और शहद बूस्ट होगी इम्यूनिटी और पाचन भी होगा दुरुस्त

अनिद्रा से दिलाएं छुटकारा

नींद न आने का मुख्य कारण टेस्टोस्टोरोंस  हार्मोन की कमी होना होता है। ऐसे में दूध और शहद का सयोंजन इस हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आपको चैन की नींद आ जाएगी। 

तनाव से दिलाए निजात

दूध और शहद में एंटीडिप्रेशेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके दिमाग को शांत करके तनाव की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। 

इम्यूनिटी करें मजबूत

शहद में अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो दूध के साथ मिलकर इसका असर कई गुना बढ़ जाता है। रोजाना रात को इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। जिससे आप कई तरह के संक्रामक बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। 

पेट को रखें हेल्दी

गुनगुने दूध  में शहद मिक्स करके पीने इमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके पेट में इंफेक्शन पैदा करने वाले जीवाणुओं को मारने में मदद करता है। जिससे आप किसी भी तरह की पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा पा लेते हैं। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

त्योहार में खा लिया है ज्यादा और पेट लग रहा भारी तो तुरंत अपनाएं ये देसी नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

रोजाना रात में भिगोकर सुबह खाएं ये 5 चीजें, इम्यूनिटी होगी बूस्ट और रोग भागेंगे दूर

एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या को छूमंतर कर देगा त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में लेने से होगा फायदा

गले की खराश से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।