1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पपीते के साथ ना खाएं 3 चीजें, सेहत के लिए हानिकारक

पपीते के साथ ना खाएं 3 चीजें, सेहत के लिए हानिकारक

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 07, 2021 12:05 am IST,  Updated : Jul 07, 2021 12:05 am IST

पपीते का सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और इनका पपीते के साथ सेवन करना क्यों हानिकारक है।

Dangerous combination with Papaya- India TV Hindi
Dangerous combination with Papaya Image Source : INDIA TV

पपीता एक ऐसा फल है जो हर सीजन में आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है। खास बात है कि पपीता ना केवल पका हुआ बल्कि कच्चा भी आप खा सकते हैं। इसे ना केवल आप फल के रूप में बल्कि अचार या फिर सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। ये स्वाद में तो बेहतरीन होता है साथ ही इसमें कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए अच्छा होता है। पपीते में विटामिन ए, बी, डी, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन क्या आपको पता है सेहत के लिए बेहतरीन होने के बावजूद भी पपीते का सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और इनका पपीते के साथ सेवन करना क्यों हानिकारक है।

ये 5 आदतें आपके मानसिक स्वास्थ्य को पहुंचा रहीं नुकसान, हो जाएं सावधान

Dahi
Image Source : INSTAGRAM/FOODPUMP234Dahi 

दही के साथ ना खाएं 

पपीता और दही को एक साथ या फिर पपीता खाने के कुछ घंटे बाद तक दही नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों चीजों की तासीर अलग-अलग होती है। पपीते की तासीर गर्म होती है जबकि दही की ठंडी होती है। इसी वजह से इन दोनों को एक साथ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। अगर आप इन्हें खाते भी है तो कई घंटों का अंतर होना चाहिए।

ये लोग ना खाएं अनार, फायदे की जगह करेगा नुकसान

Lemon
Image Source : INSTAGRAM./KULIKNEBRIGIlemon 

ना खाएं नींबू
पपीता और नींबू का एक साथ सेवन करना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। पपीते के साथ या फिर पपीते खाने के बाद नींबू का सेवन करने से एनीमिया की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन दोनों को एक साथ ना खाएं।

orange
Image Source : INSTAGRAM/MRS_RATRIorange 

फूड प्वाइजनिंग होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिल जाएगा आराम

संतरा ना खाएं
पपीता खाने के बाद या फिर उसके साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। संतरा स्वाद में खट्टा होता है। ऐसे में पपीते के साथ या फिर तुरंत बाद इसका सेवन करने से आपको सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।