1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी कम होने लगती है?

किस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी कम होने लगती है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 12, 2025 01:28 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 01:28 pm IST

इन दिनों ज्यादातर लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। इसका मुख्य कारण विटामिन्स की मी है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि किस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी कमी होती है।

किस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी कम होने लगती है- India TV Hindi
किस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी कम होने लगती है Image Source : FREEPIK

आंख हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ऐसे में इसकी सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी है। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, ज्यादा फोन चलाने, घंटों लैपटॉप पर काम करने की वजह से लोगों को आंखों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो रही है। इनमें ज्यादातर लोग आंखों की रोशनी कम होने से जुझ रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आंखों की रोशनी कम हो जाती है। देखने में दिक्कत होना या धुंधला दिखाई देना इन्हीं विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) का असर है। ऐसे में यहां हम सफदरजंग के रेजिडेंट डॉक्टर अरुण कुमार से जानेंगे कि किस विटामिन की कमी से आंखों की रोशनी कम होने लगती है।

इन विटामिन्स की कमी से आंखें कमजोर होती है

विटामिन ए

शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर आंखों की रोशनी कम होने लगती है। अगर रात के समय दिखने में दिक्कत होती है तो इसका सबसे बड़ा कारण विटामिन ए की कमी ही होती है। विटामिन ए की कमी कोर्निया को जरूरत से ज्यादा ड्राई कर देती है जिससे आंखों के सामने धुंधली परत बनने लगती है।

विटामिन बी12

विटामिन बी12 की कमी से भी आंखों की समस्या होने लगती है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर ऑप्टिक नर्व डैमेज होते हैं जो आंखों की समस्या का कारण बनती है।

विटामिन सी

आंखों के लिए विटामिन सी भी बेहद जरूरी है। विटामिन सी ऑक्सीडेटिव डैमेज से आंखों को बचाता है। ऐसे में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए खट्टे फलों का सेवन करें।

विटामिन ए की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं

मछली का तेल

अंडे की ज़र्दी

दूध और दूध से बने उत्पाद

गाजर

शकरकंद

कद्दू

पालक, मेथी, सरसों का साग

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

टमाटर और लाल/पीली शिमला मिर्च

आम और पपीता

विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

मछली – सैल्मन, ट्यूना, सार्डिन, ट्राउट

मांस – चिकन, मटन, बीफ, लीवर

अंडे – खासकर अंडे की जर्दी

दूध व दुग्ध उत्पाद – दूध, दही, पनीर

विटामिन सी से भरपूर फूड्स

आंवला

संतरा, मौसमी, नींबूकीवी

अमरूद

पपीता

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी

अनानास

शिमला मिर्च

ब्रोकली

पत्तागोभी

पालक, मेथी, सरसों का साग

टमाटर

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।