1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुनगुने पानी के साथ देसी घी का सेवन करने से गैस की समस्या में मिलती है राहत, इस तरह से करें सेवन

गुनगुने पानी के साथ देसी घी का सेवन करने से गैस की समस्या में मिलती है राहत, इस तरह से करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 22, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 03:14 pm IST

गैस की समस्या में राहत पाने के लिए देसी घी और गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सेवन पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने के लिए कर सकते हैं।

constipation - India TV Hindi
गैस की समस्या  Image Source : INDIA TV

पेट का दुरस्त रहना बहुत ही जरूरी है, लेकिन आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति  एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान इस रोग के होने का सबसे बड़ा कारण है।  आमतौर पर खट्टी डकार, पेट फूलना, पेट या फिर सीने में जल एसिडिटी के मुख्य लक्षण होते हैं। जब पेट में मौजूद एसिडिक पदार्थ जब फूड पाइप से आ जाते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो जाती है। अगर एसिडिटी की समस्या को जल्द ही नहीं खत्म किया गया तो आगे चलकर यह अल्सर तक का कारण बन सकती हैं। 

पेट की समस्‍याओं का समाधान करने के लिए आप प्राकृतिक उपचार की मदद ले सकते हैं। एक गिलास गुनगुना पानी में एक चम्मच घी डालकर इसका सेवन करने से गैस की समस्या में राहत पाया जा सकता है।  

देसी घी और गुनगुना पानी कैसे काम करता है?

देसी घी एक सुपरफूड है लेकिन इसके फायदों को समझने के लिए आपको इसके सेवन करने का सही तरीका पता होना चाहिए। देसी घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है। जो कब्ज दूर करने में मदद करने के लिए कहा जाता है। ब्यूटिरिक एसिड मेटाबॉलिज्‍म प्राचन क्रिया में सुधार करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है। यह पेट दर्द, गैस, सूजन और कब्ज के अन्य लक्षणों को भी कम करता है। देसी घी के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जैसे हड्डियों का बढ़ना, वजन कम करना और नींद आना यानी अनिद्रा को दूर करना।  

गुनगुने पानी के साथ देसी घी का सेवन कैसे करें?

200 मिलीलीटर हल्‍का गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच देसी घी लें और इसे सुबह खाली पेट लें। इसे आप रात में भोजन करने के 1 घंटे बाद भी ले सकते हैं।

desi ghee
Image Source : INSTAGRAM/#DESIGHEEदेसी घी 

पेट की समस्‍याओं से छुटकारा पाने के अन्‍य उपाय

  • भोजन में ज्‍यादा से ज्‍यादा फल और सब्जियों को शामिल करें
  • सही समय पर भोजन करें, पर्याप्‍त मात्रा में पानी पीएं
  • रोजाना सुबह पैदल चलने की आदत डालें
  • प्रतिदिन एक घंटे एक्‍सरसाइज करें 
  • योग और प्राणायाम करें

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी तो कभी भी ना करें इन चीजों का सेवन, हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोज खाएं लहसुन, शहद और आंवला, मिलेगी ताकत

3 चीजों को मिलाकर खाएं रोजाना, बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी और हट जाएगा चश्मा

डायबिटीज पेशेंट ऐसे करें सत्तू का सेवन, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।