1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट फॉलो करें ये 5 टिप्स, आसानी से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट फॉलो करें ये 5 टिप्स, आसानी से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 29, 2021 04:45 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 04:51 pm IST

स्वस्थ आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ही आप किसी भी बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। आपको 5 ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से काबू में कर सकते हैं। जानिए ये टिप्स क्या हैं...  

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : INDIA TV

स्वस्थ आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ही आप किसी भी बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का रुटीन और खराब लाइफस्टाइल ने लोगों को कई बीमारियों की चपेट में ला दिया। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी डायबिटीज भी है। मधुमेह के रोगी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहने पर वो शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करने लगता है। इन हिस्सों में आंख, लीवर और किडनी शामिल है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे। आज हम आपको 5 ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से काबू में कर सकते हैं। जानिए ये टिप्स क्या हैं...

यूरिक एसिड को नैचुरली कंट्रोल कर देगी अलसी, बस ऐसे करें इसका इस्तेमाल

समय पर लें दवाई

डायबिटीज पेशेंट को अपनी दवाई समय पर लेना चाहिए। आप दवाई समय पर तभी लेंगे जब आपका रुटीन ठीक होगा। सुबह वक्त पर उठना, नाश्ता करना, लंच करना और डिनर करना सब कुछ वक्त पर करें। इसके साथ ही आपको डॉक्टर द्वारा जो भी दवाई खाने को जिस वक्त कही जाए उस वक्त ही खाएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

अच्छी डाइट लें
एक अच्छी डाइट भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आप हर 4 से 5 घंटे में कुछ ना कुछ खाएं। इसके साथ ही इन चीजों का ध्यान रखें कि खाने में सफेद चावल, आलू और नूडल्स से बचें। 

Diabetes
Image Source : INSTAGRAM/SAIHOSPITALSRJYDiabetes

आपकी ये 5 आदतें हड्डियों को अंदर से धीरे-धीरे कर रहीं कमजोर, हो जाएं सावधान

रोजाना करें एक्सरसाइज
शुगर पेशेंट को अपने रुटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से कैलोरीज बर्न होती है। इसलिए शुगर पेशेंट इस बात का ध्यान रखें कि अपने शुगर लेवल को चेक भी करते रहें। 

ब्लड शुगर लेवल करें रेगुलर चेक
अगर आप शुगर पेशेंट है तो आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपका ब्लड शुगर लेवल कितना है। इसके लिए आप घर पर शुगर टेस्ट करने वाली मशीन जरूर रखें। खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद आपका शुगर लेवल कितना रहता है इसे देखें। ऐसा करने से भी आप ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रख सकते हैं। 

वजन रखें कंट्रोल
मोटापा बढ़ने से डायबिटीज पेशेंट को अन्य दिक्कतें हो सकती है। इसलिए शुगर पेशेंट अपने वजन को कंट्रोल रखें। वजन बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है जिससे दिल से संबंधी दिक्कत हो सकती है। 

 

 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।