1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज पेशेंट खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 22, 2021 04:12 pm IST,  Updated : Sep 22, 2021 06:36 pm IST

शुगर पेशेंट को हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वो हर 4 से 5 घंटे में कुछ ना कुछ खाएं। ऐसे में आप कुछ ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये शुगर पेशेंट के लिए लाभकारी होंगे।

Diabetes Test- India TV Hindi
diabetes  Image Source : INSTAGRAM/ THEODORAKYRIAKOPOULOUPHARMAC

किसी भी बीमारी की चपेट में आने से ना केवल व्यक्ति शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से सफर करता है। शारीरिक इसलिए क्योंकि उससे उसकी सेहत पर असर पड़ता है और मानसिक इसलिए क्योंकि किसी भी बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति मानसिक रूप से भी परेशान रहता है। इसके साथ ही उसकी जेब पर भी असर पड़ता है। खराब जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोग किसी ना किसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी डायबिटीज है। शुगर पेशेंट को हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वो हर 4 से 5 घंटे में कुछ ना कुछ खाएं। इससे उनके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहेगी। ऐसे में जरूर नहीं है कि आप खाना ही खाएं। आप कुछ ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये शुगर पेशेंट के लिए लाभकारी होंगे।

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें त्रिफला का सेवन, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

Almond
Image Source : INSTAGRAM/AROME.HYDERABADalmond

रोज खाएं बादाम

बादाम ना केवल दिमाग तेज करने में मदद करता है बल्कि ये ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में असरदार है। इसी वजह से शुगर पेशेंट को इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। बादाम में प्रुचर मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। ये ना केवल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा बादाम में विटामिन डी भी होता है। जो कि शुगर पेशेंट के लिए जरूरी होता है। 

अखरोट का करें सेवन
शुगर पेशेंट अखरोट को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है जो कि डायबिटीज के रोगियों को फायदा पहुंचाता है। इसके साथ ही ये शुगर पेशेंट के डाइजेशन को ठीक रखता है। 

काजू भी है लाभकारी
ड्राई फ्रूट्स में काजू का सेवन करना भी डायबिटीज पेशेंट के लिए अच्छा होता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिसकी वजह से वजन नियंत्रित रहता है बल्कि तनाव भी कम करने में सहायता करता है।

डायबिटीज पेशेंट के लिए 2 तरह से असरदार है मेथी का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

peanuts
Image Source : INSTAGRAM/ HJINDIKITCHENpeanuts

मूंगफली खाएं
मूंगफली को अंग्रेजी में पीनट्स कहते हैं। इसका सेवन करना भी डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, गुड फैट्स और अल्फा लिपोइक एसिड होता है। ये सभी तत्व डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होते हैं। एक रिसर्च के अनुसार फाइबर युक्त चीजें खाद्य पदार्थों को पचाने में आसान होती हैं, बल्कि ये ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में सहायता करती है। 

पिस्ता
पिस्ता भी शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें गुड फैट होता है जिसे मधुमेह के रोगी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही ये ना केवल शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।