1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है सेब का सिरका, जानें सेवन का तरीका और सही मात्रा

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है सेब का सिरका, जानें सेवन का तरीका और सही मात्रा

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 22, 2021 07:24 pm IST,  Updated : Oct 25, 2021 03:43 pm IST

शुगर पेशेंट अपनी डाइट में सेब के सिरके को इस तरह इस्तेमाल करें। इससे उन्हें फायदा होगा।

 Apple Vinegar- India TV Hindi
 Apple Vinegar Image Source : INSTAGRAM/STARKBRO

भारत की बात की जाए तो यहां पर डायबिटीज के रोगियों की संख्या अधिक है। आजकल तो युवा पीढ़ी भी इस बीमारी की चपेट में आ रही है। जिसकी वजह खराब जीवनशैली और खानपान में लापरवाही बरतना है। ऐसे में दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। जानिए ये घरेलू नुस्खा है जिसे अपनाकर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही इसके सेवन का तरीका भी जानिए। 

डायबिटीज पेशेंट इन 4 फूड्स से बना लें दूरी, सेवन से अचानक बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

सेब का सिरका कंट्रोल करेगा डायबिटीज

एक शोध के अनुसार अगर डायबिटीज पेशेंट खाना खाने के बाद सेब के सिरके का इस्तेमाल करें तो इस वक्त जो ब्लड शुगर बढ़ता है उसे सेब के सिरके द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। सेब का सिरका शरीर में अल्कलाइन नेचर को बढ़ाता है जो कि मधुमेह के रोगी के लिए लाभकारी होता है।

 Apple Vinegar
Image Source : INSTAGRAM/SIRKE.GURMESI Apple Vinegar

ऐसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल
मधुमेह के रोगी एक दिन में एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पिएं। इसका सेवन रोजाना करने से उन्हें फायदा होगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। 

सेब के सिरके के अन्य फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा। बस इसे आप सही मात्रा में लें। 

 Apple Vinegar
Image Source : INSTAGRAM/RUNNERSWORLDAUS Apple Vinegar

रोग प्रतिरोधक क्षमता करता है मजबूत
कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसमें सेब का सिरका आपकी मदद कर सकता है। सेब के सिरके में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। जो कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। 

डायबिटीज पेशेंट के लिए असरदार है इस सब्जी की पत्ती, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

लिवर को बनाता है हेल्दी
सेब का सिरका ना केवल बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का काम करता है बल्कि ये आपके लिवर को भी हेल्दी रखता है। सेब का सिरका लिवर को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।