1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज बस फॉलो करें ये टिप्स, आसानी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज बस फॉलो करें ये टिप्स, आसानी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 08, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 04:50 pm IST

मधुमेह के रोगी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहने पर वो शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करने लगता है। इन कुछ सामान्य टिप्स को अपनाकर आप अपना ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। जानिये ये टिप्स क्या हैं?

How to control diabetes- India TV Hindi
How to control diabetes Image Source : SOCIAL

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान दोनों ही खराब हो गया है। इस वजह से लोग लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी डायबिटीज है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति का शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। मधुमेह के रोगी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहने पर वो शरीर के अन्य हिस्सों को प्रभावित करने लगता है। इन हिस्सों में आंख, लिवर और किडनी शामिल है। ऐसे में जरूरी है कि डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहे। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से काबू में कर सकते हैं।

डायबिटीज को नियंत्रण में करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

  1. डाइट का रखें सबसे ज़्यादा ख्याल: एक अच्छी डाइट भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आप हर 4 से 5 घंटे में कुछ ना कुछ खाएं। इसके साथ ही इन चीजों का ध्यान रखें कि खाने में सफेद चावल, आलू और नूडल्स से बचें। 
  2. रोजाना करें एक्सरसाइज: शुगर पेशेंट को अपने रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती है। इसलिए शुगर पेशेंट इस बात का ध्यान रखें कि अपने शुगर लेवल को चेक भी करते रहें। 
  3. ब्लड शुगर करें रेगुलर चेक: अगर आप शुगर पेशेंट है तो आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपका ब्लड शुगर लेवल कितना है। इसके लिए आप घर पर शुगर टेस्ट करने वाली मशीन जरूर रखें। खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद आपका शुगर लेवल कितना रहता है इसे देखें। ऐसा करने से भी आप ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रख सकते हैं। 
  4. वजन रखें कंट्रोल: मोटापा बढ़ने से डायबिटीज पेशेंट को अन्य दिक्कतें हो सकती है। इसलिए शुगर पेशेंट अपना वजन को कंट्रोल रखें। वजन बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है जिससे दिल से संबंधी दिक्कत हो सकती है। 
  5. मीठा से करे परहेज: आप अपने खाने में जितना कम मीठा खाएंगे आपकी सेहत उतनी ही सही रहेगी। मीठे के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।  

इन चीज़ों के सेवन से गलने लगती हैं हड्डियां, अंदर से हो जाती हैं खोखली, कहीं आप भी तो नहीं करते सेवन?

सामान्य दिखने वाली इन तीन आदतों की वजह से लिवर होने लगता है डैमेज, हो जाएं सावधान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।