1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दही और दूध के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन, पेट में बन जाएगा जहर

दही और दूध के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन, पेट में बन जाएगा जहर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 02:59 pm IST

वैसे तो दूध और सही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन अगर आपने गलती से भी इनके साथ कुछ चीजों का सेवन कर लिया तो ये जहर से कम नहीं होगा।

curd and milk- India TV Hindi
दही और दूध के साथ कभी न करें इन चीजों का सेवन, Image Source : INSTAGRAM: FORFARMERS_UK/RAKSHASKITCHEN

इन दिनों कोरोना काल में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। कोई घर पर ही योगा करने लगा है तो किसी ने अपना डाइट चार्ट बना लिया है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो आपके लिए ये खबर जरूर काम आएगी। वैसे तो दूध और सही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन अगर आपने गलती से भी इनके साथ कुछ चीजों का सेवन कर लिया तो ये जहर से कम नहीं होगा। 

आइये आपको बताते हैं कि दूध और दही के साथ कभी भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए...

हाई बीपी को कंट्रोल में करना है तो रोज फॉलो कीजिए ये नियम, कुछ दिन में महसूस होगा फर्क

पहले बात करते हैं कि दूध के साथ किन चीजों से परहेज करना चाहिए:

  • केला- आमतौर पर लोग दूध के साथ केला खा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे कफ बनने लगता है और पाचन पर भी असर पड़ता है। 
  • ब्रेड-बटर- कई लोग दूध के साथ ब्रेट-बटर खाते हैं, जोकि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। 
  • मछली- दूध के साथ मछली खाने से स्किन संबंधी बीमारियां और एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पेट में गैस बनने लगती है। दूध के साथ कुछ भी तला-भुना नहीं खाना चाहिए। 
  • खट्टे फल- दूध के साथ फल नहीं खाने चाहिए। संतरा या अनानास जैसे खट्टे फल शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • तरबूज- गर्मियां शुरू होते ही तरबूज बिकने लगते हैं। आपने कई जगह तरबूत और दूध का बना शेक बिकते देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि ये शरीर के लिए हानिकारक होता है। तरबूज को अकेले ही खाना चाहिए। इसे किसी भी समय खा सकते हैं। 

रात को सोने से पहले दूध में डालकर पिएं सौंफ, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

दही के साथ किन चीजों से परहेज करना चाहिए:

  • उड़द की दाल- इसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। 
  • आम- दही के साथ कभी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। 
  • मछली- दूध की तरह मछली को दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। 
  • तली-भुनी चीजें- आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है। 
  • दूध और दही- दोनों का एक साथ सेवन करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी होने लगती है। 

ये भी पढ़िए:

 चेहरे पर लगाएं दूध और ब्रेड से बना ये फेस मास्क, कुछ ही दिनों में पाएं कमाल की ग्लोइंग स्किन

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।