1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर, बीपी को तेजी से करना है कंट्रोल तो रोजाना सुबह पिएं ये स्पेशल चाय, वजन भी होगा कम

ब्लड शुगर, बीपी को तेजी से करना है कंट्रोल तो रोजाना सुबह पिएं ये स्पेशल चाय, वजन भी होगा कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2020 07:51 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 07:51 am IST

यूरोपीय क्लीनिकल न्यूट्रीशन के जर्नल के वैज्ञानिकों के अनुसार, प्याज में क्वेरसेटिन नामक एक तत्व पाया जाता है जो आपके खून में जाकर एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है।

ब्लड शुगर, बीपी को तेजी से करना है कंट्रोल तो रोजाना सुबह पिएं ये स्पेशल चाय, वजन भी होगा कम- India TV Hindi
ब्लड शुगर, बीपी को तेजी से करना है कंट्रोल तो रोजाना सुबह पिएं ये स्पेशल चाय, वजन भी होगा कम Image Source : INSTAGRAM/MACHOEN_NH

कई लोगों की आदत होती है कि जगते ही उन्हें बेड पर ही चाय मिल जाए जिससे कि वह पूरा दिन एनर्जी से भरे रहे। आज की खराब लाइफस्टाइल के कारण युवा तेजी से ब्लड शुगर क शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ रहा है कि सुबह से लेकर रात तक किन-किन चीजों का सेवन करें जिससे कि उनका ब्लड शुगर न बढ़े। ऐसे में आपकी मदद प्याज की चाय भी कर सकती हैं। जो आपको डायबिटीज की समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ कगई अन्य बीमारियों से भी कोसों दूर रखेगी। 

यूरोपीय क्लीनिकल न्यूट्रीशन के जर्नल के वैज्ञानिकों के अनुसार, प्‍याज में क्‍वेरसेटिन नामक एक तत्‍व  पाया जाता है जो आपके खून में जाकर एंटी-ऑक्‍सीडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है। इसके साथ ही इस चाय में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपको संक्रामक रोगों से बचा कर रखता है। 

व्रत में आखिर क्यों खाया जाता है सेंधा नमक? जानें सेहत से जुड़ी ये 5 बातें

घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चाय

एक पैन में 2 कप पानी तक कर उबाले। इसके बाद इसमें प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इसमें डाल लें। अब इसे धीमी आंच में उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके इसे छान लें। इसके बाद इसमें 3-4 चम्मच नींबू का रस और एक ग्रीन टी बैग डाल दें। करीब 5 मिनट बाद टी बैग निकाल लें और इसमें अपने अनुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

प्याज की चाय इन रोगों में मददगार

हाइपरटेंशन से बचाए

प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन नाम का पिग्मेंट ब्‍लड क्‍लॉट्स बनने से रोकता है, जिससे कारण आपको हाइपरटेंशन का खतरा भी कम होता है। यह बात की रिसर्च में सामने आ चुकी है।

डायबिटीज हो जाएगी कंट्रोल

प्याज की चाय का सेवन करने से यह इंसुलिन को तेजी से बढ़ा देती है। जिससे टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों को काफी फायदा करती है। 

एसिडिटी में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक

वजन कम करने में मददगार

प्याज की चाय का एक प्याला वजन कम करने में कारगर साबित हो सकता है।  दिन में 2 बार इसका सेवन करने से तेजी से मेटाबॉलिज्म बढ़ते हैं जिससे आपको कुछ ही सप्ताह में असर नजर आ जाएगा। 

कोलोन कैंसर में मददगार 

एक रिसर्च के अनुसार प्याज की चाय में घुलनशील फाइबर होता है जो कोलोन को साफ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये स्किन और आंत से टॉक्सिन को बाहर निकालकर कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। 

हाई ब्लड प्रेशर को भी करे कंट्रोल
प्याज में फ्लेवोनॉल और हाई क्‍वेरसेटिन नाम का पिग्‍मेंट होता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

60 साल की उम्र चाहिए 16 साल जैसी फुर्ती, ताकत और स्किन, स्वामी रामदेव से जानिए फिट रहने का फॉर्मूला 

दिल को रखें हेल्दी
प्याज में भरपूर मात्रा में क्वेरसेटिन एचडीएल यानि कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन तेजी से होने लगता है। जिससे शरीर में मौजूद बुरे कोलेस्ट्राल खत्म हो जाते हैं और आपका दिल हेल्दी रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।